सुरेंद्र अध्यक्ष व बंकटेश्वर बने राजस्व निरीक्षक संघ के उपाध्यक्ष
कसया तहसील सभागार में गुरुवार को उप्र राजस्व निरीक्षक संघ के जिला इकाई का गठन किया गया। वरिष्ठ राजस्व निरीक्षक नर्वदेश्वर ¨सह की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से संघ के गठन का निर्णय लिया गया
कुशीनगर : कसया तहसील सभागार में गुरुवार को उप्र राजस्व निरीक्षक संघ के जिला इकाई का गठन किया गया। वरिष्ठ राजस्व निरीक्षक नर्वदेश्वर ¨सह की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से संघ के गठन का निर्णय लिया गया। इस क्रम में कसया के राजस्व निरीक्षक सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष, पडरौना के बंकटेश्वर मिश्र जिला उपाध्यक्ष प्रथम, खड्डा के रमेश चंद गुप्त जिला उपाध्यक्ष द्वितीय, तमकुहीराज के प्रमोद कुमार श्रीवास्तव जिला संगठन मंत्री, हाटा के दिनेश लाल श्रीवास्तव जिला मंत्री, कप्तानगंज के अर¨वद नाथ पांडेय जिला उप मंत्री प्रथम, पडरौना के कृष्ण मोहन यादव जिला उपमंत्री द्वितीय, पडरौना के रमाकांत पांडेय जिला कोषाध्यक्ष व हाटा के रामनक्षत्र शर्मा जिला आडिटर चुने गए। चुने गए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को तत्काल पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर रामकवल ¨सह, नर्वदेश्वर ¨सह, रामाश्रय ¨सह, चरण ¨सह, गजाधर प्रसाद, रामचंद्र गुप्त, बनारसी यादव, रमाकांत पांडेय, प्रकाश ¨सह, राम¨सह, चंद्रभान यादव, देवेंद्र प्रसाद, रामप्रवेश कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।