गुलाब अध्यक्ष व नंदकिशोर महामंत्री निर्वाचित
अखिल भारतीय बारी संघ कुशीनगर की बैठक रविवार को वीर सावरकर नगर सबयां में हुई। इसमें सर्वसम्मति से गुलाब बारी को जिलाध्यक्ष व नंद किशोर बारी को जिला महामंत्री चुना गया
कुशीनगर : अखिल भारतीय बारी संघ कुशीनगर की बैठक रविवार को वीर सावरकर नगर सबयां में हुई। इसमें सर्वसम्मति से गुलाब बारी को जिलाध्यक्ष व नंद किशोर बारी को जिला महामंत्री चुना गया। उपाध्यक्ष नंदकिशोर बारी, सुरेश बारी, कोषाध्यक्ष रामलखन बारी, आडिटर राजेश कुमार बारी, सं़गठन मंत्री फेंकू प्रसाद बारी, अमित कुमार बारी, मुरारी प्रसाद, मीडिया प्रभारी नीरज कुमार बारी, कार्यालय मंत्री बृजेश कुमार बारी, राहुल कुमार प्रचार मंत्री, जिला प्रभारी र¨वद्र कुमार बारी, बिचंडी प्रसाद, रामनगीना बारी को वरिष्ठ सदस्य चुने गए। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामआशीष ने संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुए समाज में शिक्षा प्रसार पर बल दिया। कहा कि किसी भी समाज के विकास के लिए शिक्षा जरुरी है। यह उन्नति के द्वार खोलती है। इसलिए ब्लाक से लेकर गांव स्तर तक शिक्षा के साथ-साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य होना चाहिए। राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय कुमार बारी, संदीप कुमार बारी, मोतीचंद बारी, संदीप बारी ने भी एकजुटता पर बल दिया। कहा कि सामाजिक, आर्थिक व राजनैतिक रूप से आगे बढ़ाने के लिए संघर्ष करना होगा, तभी हक व सम्मान मिलेगा। राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने नए पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। नए जिलाध्यक्ष गुलाब बारी ने सभी के प्रति आभार जताया। संचालन प्रांतीय कोषाध्यक्ष आनंद कुमार बारी ने किया। इस अवसर पर बारी समाज के लोग काफी संख्या में उपस्थित रहे।