ज्ञान से दूर होता है अहंकार
बुद्ध इंटर कालेज कुशीनगर के स्टेडियम में शनिवार को आयोजित 26 वें निरंकारी संत समागम में दिल्ली मंडल के शाखा प्रशासक एसएल खुराना ने कहा कि संत महात्मा हमेशा इंसान को प्यार के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं।
कुशीनगर : बुद्ध इंटर कालेज कुशीनगर के स्टेडियम में शनिवार को आयोजित 26 वें निरंकारी संत समागम में दिल्ली मंडल के शाखा प्रशासक एसएल खुराना ने कहा कि संत महात्मा हमेशा इंसान को प्यार के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। वे हमेशा इंसान को प्यार वाली दुनिया में रहने की सलाह देते हैं। कहा कि इंसान का अहंकार ब्रह्मज्ञान से दूर कर देता है। यदि व्यक्ति ब्रह्म ज्ञान हासिल नहीं करता तो उसे मुक्ति नहीं मिलती और वह 84 लाख योनियों में भटकता रहता है। सद्गुरु माता सुदीक्षा स¨वदर हरदेव विश्व कल्याण व मानवता की पुनस्र्थापना के लिए प्रयासरत हैं। मुंबई समागम के चेयरमैन शम्भूनाथ तिवारी, ओमप्रकाश, एमडी मिश्र, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि कैफुल अली, राजेश प्रताप राव बंटी, कैलाश तिवारी, अमरनाथ, संजय ¨सह, राजधानी मुखी, अनिल ¨सह मुखी, शिव दयाल मुखी, वीरेंद्र आदि ने भी अपने विचार रखे। संचालन राकेश मणि त्रिपाठी ने किया। कुशीनगर व महराजगंज के संयोजक कमलेश मणि त्रिपाठी ने आभार ज्ञापित किया। इस दौरान कवि दरबार भी आयोजित किया गया। इसमें सत्यार्थी, प्यारेलाल, राकेश आदि कवियों ने अपने कविताओं के माध्यम से समागम को ऊंचाई प्रदान की। इस अवसर पर बाबूलाल, अनिल राय, ज्ञानेश मणि, राममिलन, रघुनंदन, दीपू, नीशू, अंबिकेश त्रिपाठी, ले. वेदप्रकाश मिश्र आदि उपस्थित रहे।