सेल्फी विथ नेताजी से संकल्पोत्सव का आगाज
22 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद बोस की जयंती नगर में युवा संकल्पोत्सव के रूप में मनायी जाएगी। नेताजी के विचारों उनकी उपलब्धियों व देश में उनके योगदान को युवाओं तक संकल्पोत्सव के जरिए पहुंचाया जाएगा। जयंती आयोजन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सेल्फी विथ नेताजी कार्यक्रम से आगाज हुआ।
कुशीनगर : 22 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद बोस की जयंती नगर में युवा संकल्पोत्सव के रूप में मनायी जाएगी। नेताजी के विचारों, उनकी उपलब्धियों व देश में उनके योगदान को युवाओं तक संकल्पोत्सव के जरिए पहुंचाया जाएगा। जयंती आयोजन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सेल्फी विथ नेताजी कार्यक्रम से आगाज हुआ।
सोमवार को हनुमान इंटरमीडिएट कालेज में मुख्य अतिथि कार्यक्रम की शुरुआत सामाजिक कार्यकर्ता दीप नारायण अग्रवाल ने सेल्फी लेकर की। कहा कि बीते दो वर्षों से नगर में हो रहे इस कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी बढ़ रही है। इससे युवाओं में देश-प्रेम की भावना जागृत हो रही है।
कहा कि इस कार्यक्रम से युवाओं में नेताजी के प्रति जानने की लालसा बढ़ेगी और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना आसान होगा। शैलेंद्र दत्त शुक्ल ने कहा नेता जी आजादी के ऐसे महानायक रहे जिन्होंने देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में जाकर भारतीय नौजवानों को देश प्रेम से जोड़ते हुए आजादी के लिए प्रेरित किया। प्रबंधक मनोज शर्मा ने अध्यक्षीय संबोधन संकल्पोत्सव की सफलता के लिए युवाओं का आह्वान किया।
संचालन अनूप मिश्र ने किया। महिला मोर्चा की अध्यक्ष चंद्र प्रभा पांडेय, प्रदीप ओझा, शुभम शाही, आदित्यवारी, किशन कुशवाहा, आशुतोष उपाध्याय, सतीश यादव, प्रिस मिश्रा, गणेश तिवारी, गणेश तिवारी, दीपक जायसवाल, नीरज पाठक, जयराम मिश्रा, दीपक आदि मौजूद रहे।