डीएम ने छितौनी बांध का किया निरीक्षण
वाल्मीकि नगर बैराज से मंगलवार की शाम नारायणी में 99 हजार आठ सौ क्यूसेक पानी छोड़े जाने की जानकारी होने पर जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने मौके पर पहुंच छितौनी बांध व बीरभार ठोकर का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ खंड के अधिकारियों से बचाव के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली।
कुशीनगर: वाल्मीकि नगर बैराज से मंगलवार की शाम नारायणी में 99 हजार आठ सौ क्यूसेक पानी छोड़े जाने की जानकारी होने पर जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने मौके पर पहुंच छितौनी बांध व बीरभार ठोकर का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ खंड के अधिकारियों से बचाव के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली। अधिशासी अभियंता भरत राम व एसडीओ जितेंद्र पासवान ने डीएम को मैप के माध्यम से नदी की स्थिति के बारे में बताया।
नदी के रुख की जानकारी के बाद डीएम ने भैसहा गांव के सामने स्पर-सी से बीरभार ठोकर तक बांध समेत सभी ठोकरों की गहनता से निरीक्षण किया। बाढ़ के पूर्व बांध व ठोकर की सुरक्षा के लिए कराए गए कार्यों को देखा। उन्होंने विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को बांध की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी। साथ ही नदी के जलस्तर वृद्धि, बाढ़ व कटान की स्थिति से अवगत कराने को कहा। जेई सुधांशु शुक्ला, भगवान यादव आदि मौजूद रहे।