दिमित्री की पेंटिंग रूस में बौद्ध धर्म का करेगी प्रचार
मास्को निवासी दिमित्री का मानना है कि बुद्ध के बताए सिद्धांतों को अपनाकर विश्व में शांति की स्थापना की जा सकती है।
कुशीनगर: रूसी पेंटर दिमित्री क्रेब्स भारतीय बौद्ध तीर्थ स्थलों की पेंटिग बना रहे हैं। इसके जरिये अपने देश में वह बौद्ध धर्म का प्रचार-प्रसार करेंगे। एक माह की भारत यात्रा के दौरान प्रमुख बौद्ध स्थलों का चित्र लेने के बाद बुधवार को स्वदेश रवाना हो गए।
कुशीनगर में महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर, माथाकुंवर बुद्ध मंदिर और रामाभार स्तूप के फोटोग्राफ्स लिए। रवाना होने से पूर्व यहां स्थित एक निजी काफी हाऊस में बातचीत में बताया कि वे बुद्ध की जन्मस्थली लुंबनी, ज्ञान प्राप्ति स्थल बोधगया, प्रथम धर्मोपदेश स्थल सारनाथ और महापरिनिर्वाण स्थल कुशीनगर की पेंटिग बनाकर पहले रूस में उसे प्रदर्शित करेंगे। इसके बाद भारत में भी इसकी प्रदर्शनी आयोजित करेंगे। उन्होंने बताया कि रूस में बुद्ध के विपश्यना साधना का प्रचार- प्रसार हो रहा है। मास्को विश्वविद्यालय में बुद्धिज्म पढ़ाया भी जाता है। रूस में अनेक विपश्यना केंद्र हैं। मैं स्वयं विपश्यना साधना करता हूं। मास्को निवासी दिमित्री का मानना है कि बुद्ध के बताए सिद्धांतों को अपनाकर विश्व में शांति की स्थापना की जा सकती है।