छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
ौक्षिक जीवन में विदाई निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। छात्र-छात्राएं एक शिक्षण संस्थान से दूसरे में जाते हैं। वहां शिक्षा ग्रहण कर अपनी मंजिल प्राप्त करते हैं। नियोजित प्रयास ही सफलता का मूल मंत्र है।
कुशीनगर : शैक्षिक जीवन में विदाई निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। छात्र-छात्राएं एक शिक्षण संस्थान से दूसरे में जाते हैं। वहां शिक्षा ग्रहण कर अपनी मंजिल प्राप्त करते हैं। नियोजित प्रयास ही सफलता का मूल मंत्र है।
यह बातें मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय गुप्ता ने कही। वे राजेश्वर पांडेय मेमोरियल महाविद्यालय में स्नातक के छात्र-छात्राओं की विदाई समारोह को संबोधित कर रहे थे। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की। प्राचार्य डॉ. संजय मणि त्रिपाठी, शिक्षक सुनील त्रिपाठी सुमन ने भी संबोधित किया।
कप्तानगंज: उपनगर के सेंट जेवियर्स स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम अरविद कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय की छात्रा श्रेया, अभिजीत, प्रांजल, संगीता आदि ने स्वागत गीत के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया। कक्षा दो के छात्र सार्थक चौधरी, क्षितिज व राजन ने भक्ति गीत प्रस्तुत किया।
---
मेधावियों को किया गया पुरस्कृत
कोटवा बाजार: नेबुआ नौरंगिया विकास खंड के मड़ार बिदवलिया स्थित श्रीशुभनारायन जूनियर हाईस्कूल में कार्यक्रम का आयोजन कर मेधावी बच्चों को प्रबंधक संजय कुमार मिश्र व संयोजक विवेक मिश्र ने पुरस्कृत किया। प्रथम रही कक्षा सात की छात्रा रूमा प्रजापति को साइकिल, द्वितीय आठ की छात्रा अंशु यादव को घड़ी, तृतीय कक्षा चार की छात्रा अनुष्का राजभर को टिफिन बॉक्स दिया गया। अन्य छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। संरक्षक शारदानंद मिश्र, प्रधानाचार्य बालजीत कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
---