विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

By JagranEdited By:
Published: Tue, 01 Jan 2019 11:35 PM (IST)

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के इंदरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप बिल्ली को बचाने के चक्कर मे गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से चालक की मौत हो गई।

ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत
ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

कुशीनगर: कप्तानगंज थाना क्षेत्र के इंदरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप बिल्ली को बचाने के चक्कर मे गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से चालक की मौत हो गई। मंगलवार की देर शाम इंदरपुर से ट्राली पर गन्ना लाद कर कप्तानगंज चीनी मिल पर जा रहे ग्राम गढि़या थाना नेबुआ निवासी चालक रामनिवास (40) बिल्ली बचाने के चक्कर मे वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई, जिससे चालक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस अगली कार्रवाई कर रही है।