आज से खुलेंगे सिनेमा हाल, रहेगी फिजिकल डिस्टेंसिग
पडरौना कुशीनगर कोरोना काल में लंबे समय से बंद पड़े सिनेमा हाल गुरुवार को शासन के गा
पडरौना, कुशीनगर : कोरोना काल में लंबे समय से बंद पड़े सिनेमा हाल गुरुवार को शासन के गाइडलाइन के अनुसार खुलेंगे। इसको लेकर सिनेमा हाल संचालक व्यवस्था सुनिश्चित करने में जुटे हैं। घर गए सभी कर्मियों को वापस बुला लिया गया है। परिसर की सफाई के साथ ही सिनेमा हाल को सैनिटाइज करा कर संचालक शो शुरू करने के लिए तैयार हैं। कर्मचारी भी इसको लेकर उत्साहित हैं कि अब वह भी बेरोजगार नहीं रहेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि 16 सिनेमा हालों में अधिकांश में शो चालू हो जाएगा। कसया सिनेमा हाल के मैनेजर वेद प्रकाश चौबे ने बताया कि गाइडलाइन के अनुसार व्यवस्था की जाएगी।
बड़े स्क्रीन पर फिल्म देखे लंबा समय हो गया। सिनेमा हाल चालू होने से नई-नई फिल्में देखने को मौका मिलेगा।
रिपू जायसवाल
सरकार का सिनेमा हाल खोलने का निर्णय सराहनीय है। इससे बड़े पर्दे पर सिनेमा देखने वाले लुत्फ उठा सकेंगे।
अनिल
टीबी व मोबाइल से मन ऊब चुका था। सिनेमा हाल चालू होने से बड़ी बजट की फिल्में देखा जाएगा।
धनन्जय मिश्र
शो शुरू होने का बेसब्री से इंतजार था। अब कई महीने बाद बड़े पर्दे पर सिनेमा देखेंगे।
अनिल साहनी