Move to Jagran APP

पदयात्रा निकाल गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर गांधी स्मृति के उपलक्ष्य में सदर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पदयात्रा निकाल केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Dec 2018 11:36 PM (IST)Updated: Sat, 01 Dec 2018 11:36 PM (IST)
पदयात्रा निकाल गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
पदयात्रा निकाल गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

कुशीनगर : प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर गांधी स्मृति के उपलक्ष्य में सदर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पदयात्रा निकाल केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। सदर विधायक व प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने नगर के कठकुइयां तिराहे से पदयात्रा का शुभारंभ किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि एक से 15 दिसंबर तक आयोजित पदयात्रा जनपद के सभी सात विधानसभा क्षेत्र में निकाली जाएगी। इसके तहत कार्यकर्ता गांव-गांव तथा घर-घर पहुंच केंद्र तथा प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। कहा कि मोदी-योगी सरकार किसान, युवा व महिलाओं के सम्मान के लिए कार्य कर रही है। भाजपा शासनकाल में पेयजल, स्वास्थ्य, विद्युतीकरण तथा आवास के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुआ है। कार्यक्रम को जिला महामंत्री मारकण्डेय शाही, जिला उपाध्यक्ष धनंजय तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष विनय गोंड, नपाध्यक्ष विनय जायसवाल आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष व विधानसभा प्रभारी अवधेश प्रताप ¨सह ने की, संचालन विधानसभा के यात्रा प्रमुख प्रदीप पांडेय ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी, डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय व अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पार्चन, गांधी व आंबेडकर की प्रतिमा का माल्यार्पण तथा वंदेमातरम् गायन के पश्चात हुआ। इस अवसर पर सुनील चौहान, विवेकानंद शुक्ल, रवि पांडेय, केशवनाथ उपाध्याय, विवेक श्रीवास्तव, राहुल कुशवाहा, रामेश्वर कुशवाहा, ¨चटू शुक्ल, ऋतिक ¨सह, ऋषि श्रीवास्तव, सतीश कुशवाहा, राजन श्रीवास्तव, बबलू, अनुज, ¨वध्यवासिनी श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

loksabha election banner

--

पदयात्रा में विधायक ने सरकार की गिनाई उपलब्धियां

कसया, कुशीनगर: कुशीनगर विधान सभा में पदयात्रा की शुरुआत बाड़ीपुल चौराहा से विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ किया। विधानसभा को तीन मंडलों में बांटा गया है। कसया, टेकुआटार और कुबेरस्थान मंडल में दो-दो टीमें प्रतिदिन निर्धारित गांवों में घर-घर पहुंच कर लोगों से संपर्क कर सरकार की उपलब्धियां बताएंगी। साथ ही उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाने का कार्य किया जाएगा।

साखोपार संवाददाता के अनुसार इससे पूर्व आयोजित समारोह को संबोधित करते विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसान, युवा, महिला, पेयजल, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था, औद्योगिक विकास, भ्रष्टाचार के खिलाफ, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता, वित्तीय समावेशन, पेंशन, रोजगार, विद्युतीकरण, आवास और दुर्घटना बीमा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किया है। पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्र, जगदंबा ¨सह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा चंद्रप्रभा पांडेय, पदयात्रा के विधानसभा संयोजक राधेश्याम गोंड, ज्ञानेंद्र लाल श्रीवास्तव, अमित पांडेय, कृष्णा कुमार जायसवाल आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष डॉ. टीएन राव ने किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ल ने किया। जिला पंचायत सदस्य पुण्य प्रकाश तिवारी, ओमप्रकाश जायसवाल, सतीश चंद शर्मा, विपुल दूबे, दीप मिश्र आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.