विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई मेधा
क्षेत्र के गांव पिपरा जटामपुर स्थित माउंट कार्मल इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों ने विज्ञान व तकनीक को प्रोजेक्ट के माध्यम से प्रदर्शित कर विभिन्न माडल प्रस्तुत किया। पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया गया।
कुशीनगर : क्षेत्र के गांव पिपरा जटामपुर स्थित माउंट कार्मल इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों ने विज्ञान व तकनीक को प्रोजेक्ट के माध्यम से प्रदर्शित कर विभिन्न माडल प्रस्तुत किया। पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र व ब्लाक प्रमुख पडरौना आशुतोष बहुगुणा ने फीता काटकर किया। बेहतर प्रोजेक्ट के लिए संजीव जायसवाल, मुस्कान सिंह, प्रतिभा जायसवाल, अर्जुन चौहान, सैफ अली, अमृता जायसवाल, सुमन जायसवाल व दुग्धेश्वर नाथ तिवारी को सम्मानित किया गया। एलो हाउस को प्रथम तथा रेड हाउस को दूसरा स्थान मिला। दोनों को ट्राफी तथा मेडल प्रदान किया गया। संचालन मनीष कुमार यादव ने किया, अध्यक्षता विद्यालय के डायरेक्टर संतोष तिवारी ने की। प्रधानाचार्य बृजेश नायर, प्रियंका मिश्रा, राजबहादुर राय, गुलाब शर्मा, अंकित राय, चंदा खातून, अमृता गुप्ता, जॉर्ज केवी विजयम्मा, अनीता आदि मौजूद रहे।