Move to Jagran APP

लोगों में बांटा सीएए का पर्चा, सतर्क रहने की जताई जरूरत

नागरिकता संशोधित कानून के समर्थन में भाजपा की ओर से चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को पूर्व जिला उपाध्यक्ष चंद्रभान कुशवाहा की अगुआई में कार्यकर्ताओं ने रेलयात्रियों में सीएए का पर्चा वितरित किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Jan 2020 11:50 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jan 2020 06:08 AM (IST)
लोगों में बांटा सीएए का पर्चा, सतर्क रहने की जताई जरूरत
लोगों में बांटा सीएए का पर्चा, सतर्क रहने की जताई जरूरत

कुशीनगर: नागरिकता संशोधित कानून के समर्थन में भाजपा की ओर से चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को पूर्व जिला उपाध्यक्ष चंद्रभान कुशवाहा की अगुआई में कार्यकर्ताओं ने रेलयात्रियों में सीएए का पर्चा वितरित किया।

loksabha election banner

कहा कि देश विरोधी लोगों की ओर से साजिश के तहत लोगों को भड़काया जा रहा है। विपक्षी दलों के लोग भी मुस्लिम समुदाय को गुमराह कर रहे हैं। इससे सतर्क रहने की जरूरत है। अमित कुशवाहा, भुवनेश्वर मिश्र, संदीप मोदनवाल, छोटू भारती, बैजनाथ शर्मा, अरविद कुशवाहा, अश्विनी कुमार, राजेश वर्मा, रामअशीष गोंड आदि मौजूद रहे।

---

देश हित में है एनआरसी और सीएए

अहिरौली बाजार, कुशीनगर: विद्यार्थी स्नातकोत्तर महाविद्यालय जगदीशपुर बरडीहा में एनआरसी और सीएए विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शिक्षक नेता जगदीश पांडेय ने कहा कि एनआरसी व सीएए राष्ट्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। जो लोग इसे ठीक से समझ नहीं पा रहे हैं, उन्हें विस्तार से अध्ययन करना चाहिए। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार पांडेय ने की व संचालन प्रवक्ता अभिषेक त्रिपाठी ने किया। रमेश चंद्र मिश्र, डॉ. प्रदीप मिश्र, बीबी राय, अमलेश उपाध्याय, मनोज यादव, सोनू सिंह आदि मौजूद रहे। नागरिकता कानून देश के लिए अनिवार्य

दुदही, कुशीनगर: नागरिकता संशोधन कानून के विषय में विरोधी दल आधारहीन अफवाहें फैला रहे हैं। विदेशी षडयंत्र के चलते युवाओं को भ्रमित कर रहे हैं। संवैधानिक उपबंधों के आधार पर सीएए का लागू किया जाना देशहित में है। यह बातें राष्ट्रीय संयोजक मनोज कुंदन ने कही। वे दुदही में आयोजित युवा शक्ति संगठन की बैठक को संबोधित कर रहे थे। कहा कि सीएए के पक्ष में युवा शक्ति संगठन जागरूकता अभियान चलाएगा। मीडिया प्रभारी सुनील यशराज, दिनेश मद्धेशिया, मनोज गुप्ता, सतीश गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.