कुशीनगर के विकास में बुद्ध मित्र का योगदान महत्वपूर्ण: विधायक
इंटरनेशनल गेस्ट हाउस कुशीनगर परिसर में त्रिपिटिकाचार्य महोपाध्याय बुद्धमित्र की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा व कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि कुशीनगर के धाíमक विकास में भिक्षु का योगदान महत्वपूर्ण है।
कुशीनगर : इंटरनेशनल गेस्ट हाउस कुशीनगर परिसर में त्रिपिटिकाचार्य महोपाध्याय बुद्धमित्र की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा व कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि कुशीनगर के धाíमक विकास में भिक्षु का योगदान महत्वपूर्ण है।
कहा कि उन्होंने धर्म, पुरातत्व व यात्रा साहित्य से संबंधित अनेक पुस्तकें लिखी। कुशीनगर में उन्होंने प्रथम संग्रहालय की स्थापना भी की थी। इसके पूर्व उन्होंने बुद्ध की प्रतिमा व बुद्धमित्र के चित्र पर पुष्पार्चन किया। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के पूर्व अध्यक्ष भंते महेंद्र, वीरेंद्र नाथ त्रिपाठी, राकेश जायसवाल आदि ने भी भिक्षु के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। प्रात: काल भिक्षु के समाधि पर भिक्षुओं ने पूजन वंदन किया। सत्यम उपाध्याय ने स्वागत व आभार संजीव उपाध्याय ने ज्ञापित किया।
संचालन किरन सिंह ने किया। दिव्येंदु मणि त्रिपाठी, स्नेहलता उपाध्याय, शैलेंद्र प्रताप सिंह, अनुपम पाठक, देवेंद्र पाठक, अंबिकेश त्रिपाठी, अनुपम पाठक, प्रियेश पाठक, मत्स्यराज सिंह, सत्येंद्र मिश्र, सचिन पाठक, राकेश पांडेय, मनोज मिश्र आदि उपस्थित रहे।