Move to Jagran APP

करुणा व मैत्री का संदेश देता है बौद्ध धर्म: महेंद्र

आंनद कुटी महाविहार के प्रथम वर्षगांठ पर धम्म सभा और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Dec 2019 11:52 PM (IST)Updated: Wed, 18 Dec 2019 06:08 AM (IST)
करुणा व मैत्री का संदेश देता है बौद्ध धर्म: महेंद्र

कुशीनगर: आंनद कुटी महाविहार के प्रथम वर्षगांठ पर धम्म सभा और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर योगदान के लिए क्षेत्र के लगभग एक सौ लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। संबोधित करते हुए विहाराधीश व अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के पूर्व अध्यक्ष भंते महेंद्र ने कहा कि बौद्ध धर्म करुणा, मैत्री और शांति का संदेश देता है। यह वैज्ञानिक और मानवतावादी धर्म है। इसकी प्रासंगिकता पहले से कहीं और अधिक बढ़ गई है। भंते ने प्रारंभ में उपासकों को त्रिशरण पंचशील दिया। इसके बाद भिक्षुओं ने समूह में बुद्ध वंदना प्रस्तुत किया। इसी क्रम में पूर्व प्रधानाध्यापक राम सूचित यादव की चौथी पुण्य तिथि पर श्रद्धाजंलि दी गई। भंते मुलायम, भंते सुमित, भंते आनंद, भंते आनंद मित्र, डॉ. रामायण सिंह, डॉ. मैनेजर यादव,अरविद पांडेय, ओमप्रकाश जायसवाल, कांता प्रसाद, पारसनाथ, विभूती, हरिश्चंद्र यादव, मत्स्यराज सिंह, सुबोध कुमार, सुनीता शर्मा, सपना सोनवने, उदयभान यादव, रामकृपाल, शम्भू आदि उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.