बसपा सुप्रीमों के जन्मदिन पर काटा केक, एकजुटता का संकल्प
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 64वां जन्म दिन बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी का इजहार किया व उनके दीर्घायु की कामना की। सुप्रीमों को सीएम बनाने का सभी ने संकल्प भी लिया।
कुशीनगर: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 64वां जन्म दिन बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी का इजहार किया व उनके दीर्घायु की कामना की। सुप्रीमों को सीएम बनाने का सभी ने संकल्प भी लिया।
मुख्य अतिथि सेक्टर प्रभारी सुधीर कुमार भारती ने कहा की मोदी व योगी सरकार सीएए व एनआरसी के बहाने देश को जाति, धर्म में बांटने का काम कर रही है। कहा अपनी गलत नीतियों के कारण भाजपा आज पूरी तरह से फेल हो चुकी है। देश महंगाई, आíथक मंदी, बेरोजगारी से जूझ रहा है। प्रदेश की जनता 2022 के चुनाव में जरूर सबक सिखाएगी। पूर्व सांसद बालेश्वर यादव ने कहा कि बसपा में ही सबका विकास संभव है। इस दौरान पप्पू मद्धेशिया, शिवांग सिंह, डॉ. आरके गुप्ता, विजय कुशवाहा, जिलाध्यक्ष रमेश कुमार, असगर अली, केएन पांडेय, शाहीद लारी, सुनील कुमार, श्याम सुंदर राजभर, विश्वजीत सिंह सैंथवार, जगदीश सिंह, गौतम लाल, कैश खान, जयश्री प्रसाद आदि मौजूद रहे।