बूथ समितियां पार्टी की महत्वूपर्ण इकाई
बूथ अध्यक्ष और बूथ समिति पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। इन्हीं के बल पर भाजपा के नेतृत्व में पुन: एनडीए की सरकार बनेगी। अपना बूथ सबसे मजबूत नारे को बूथ समितियां ही चरितार्थ करेंगी। यह बातें भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा कुशीनगर प्रमुख विजय शुक्ल ने कही।
कुशीनगर: बूथ अध्यक्ष और बूथ समिति पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। इन्हीं के बल पर भाजपा के नेतृत्व में पुन: एनडीए की सरकार बनेगी। अपना बूथ सबसे मजबूत नारे को बूथ समितियां ही चरितार्थ करेंगी। यह बातें भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा कुशीनगर प्रमुख विजय शुक्ल ने कही। वे सखवनिया क्षेत्र स्थित धरनीछापर गांव के बूथ संख्या 199 और 200 की समिति के कार्यकर्ताओं के अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार को गरीबों और किसानों को सर्मिपत सरकार बताया। कहा कि भारत सशक्त और श्रेष्ठ बन रहा है। जय प्रकाश मल्ल ने कहा कि योगी के नेतृत्व में कर्ज माफ कर सरकार ने किसानों के प्रति संवेदनशीलता का परिचय दिया है। संचालन गो¨वद मल्ल ने किया। अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष राजेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर मोहन चौहान, अयोध्या चौहान, प्रहलाद गुप्ता, कमलेश चौहान, अमन प्रसाद, नीरज प्रसाद, महेश शर्मा, कैलाश यादव, दुर्गेश गुप्ता, दीप नारायण, अमित शर्मा, दशरथ चौहान आदि उपस्थित रहे।