भाजपा सरकार की नीतियों से उब चूकी है जनता : इलियास
कुशीनगर: सपा कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को सोहरौना स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। बैठ
कुशीनगर: सपा कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को सोहरौना स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। बैठक में लोकसभा उप-चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों की जीत पर प्रसन्नता जताते हुए सहयोगी दलों तथा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष मुहम्मद इलियास अंसारी ने कहा कि उप चुनाव में पार्टी ने गोरखपुर सीट से निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बेटे इंजीनियर प्रवीण निषाद को अपना प्रत्याशी बनाया था। जिन्होंने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सपा का मान बढ़ाने का कार्य किया है। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों से जनता उब चूकी है। झूठे वादों के बल पर राजनीति करने वालों को जनता ने सबक सिखा दिया है। पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम ¨सह ने कहा कि आने वाला समय समाजवादियों का है। जरुरत है कार्यकर्ता व पदाधिकारी नागरिकों के हक के लिए सड़क पर उतर संघर्ष करें। भाजपा सरकार से जनता का मोह भंग हो चुका है। पूर्व विधायक नंद किशोर मिश्र ने कहा कि देश को महंगाई की आग में झोंकने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा बेनकाब हो गया है। 2019 में जनता अपना हिसाब चुकता कर जवाब देने का कार्य करेगी। प्रदेश की सरकार से भी लोग उब चूके हैं। 2022 में प्रदेश में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। बैठक को पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, पूर्व विधायक शंभू चौधरी आदि ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष ने पार्टी की शानदार जीत के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती, पीपा अध्यक्ष डा.अय्यूब, रालोद अध्यक्ष अजित ¨सह तथा मार्क्सवादी पार्टी व मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रति आभार जताया। पार्टी की उपलब्धि पर पूर्व सांसद व विधायक का माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर हीरालाल प्रजापति, शैलेंद्र प्रताप ¨सह, सुरेंद्र यादव, इकबाल अंसारी आदि उपस्थित रहे।