Move to Jagran APP

कार्यकर्ताओं के बल पर बड़ी पार्टी बनी भाजपा: रमापति

तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुमही में बूथ संख्या 119 प्राथमिक विद्यालय परिसर में सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Jul 2019 11:52 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jul 2019 06:25 AM (IST)
कार्यकर्ताओं के बल पर बड़ी पार्टी बनी भाजपा: रमापति
कार्यकर्ताओं के बल पर बड़ी पार्टी बनी भाजपा: रमापति

कुशीनगर: तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुमही में बूथ संख्या 119 प्राथमिक विद्यालय परिसर में सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान 200 से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में पार्टी और मजबूत हुई है। कार्यकर्ताओं के बूते पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। हमें संकल्प लेना होगा कि हम इस स्तर को हमेशा बनाए रखेंगे। इसके लिए हमें लगातार जनता के संपर्क में रहना होगा। उनके दुख दर्द को बांटना होगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, क्षेत्रीय मंत्री अजय तिवारी, महामंत्री प्रेमचंद मिश्र, नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर विश्वकर्मा, विनय त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.