Move to Jagran APP

जनता को धोखा दे रही है भाजपा

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सात जनवरी से शुरू सामाजिक विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के चौथे दिन शुक्रवार को सपा कार्यकर्ताओं ने गोबरही से साइकिल यात्रा निकाली।

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Jan 2019 11:38 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jan 2019 11:38 PM (IST)
जनता को धोखा दे रही है भाजपा
जनता को धोखा दे रही है भाजपा

कुशीनगर: सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सात जनवरी से शुरू सामाजिक विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के चौथे दिन शुक्रवार को सपा कार्यकर्ताओं ने गोबरही से साइकिल यात्रा निकाली।

loksabha election banner

साइकिल यात्रियों ने प्रदेश व केंद्र सरकार की गलत नीतियों की जमकर आलोचना की तो सपा की सरकार व पार्टी की नीतियों व उपलब्धियों को गिनाया। यात्रा का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी के पुत्र अभिषेक तिवारी ने किय। कहा कि भाजपा सरकार झूठ की बुनियाद पर टिकी है। इनके द्वारा किए गए सभी वादे झूठे साबित हो रहे हैं। जनता को हर जगह धोखा दिया जा रहा है। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है। लूट, हत्या, बलात्कार आम बात हो गई है। अखिलेश सरकार ने जो वायदा किया था वह पूरा कर दिखाया। इस दौरान गोबरही से शुरू हो कर भठही, पतई, चुरामन छपरा, डुमरी, अहिरौली, रामबर चरगहां, तमासपुर, चिरगोडा, रामपुरपट्टी, कछुहियां, नटवलिया, चिउटहा आदि दर्जनों गांवों में जाकर पार्टी के नीतियों को बताया। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव, दीनानाथ ओझा, जयगोपाल यादव, हरेंद्र यादव, मनोज कुमार, सुरेश, जवाहर यादव, मुकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.