Move to Jagran APP

भाजपा ने चौहान समाज को हमेशा छला: डा. संजय चौहान

कुशीनगर में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सपा व जनवादी पार्टी 2022 में बनाएंगी सरकार रमाबाई पार्क में 14 नवंबर को दिखाएंगे ताकत।

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Sep 2021 01:24 AM (IST)Updated: Fri, 17 Sep 2021 01:24 AM (IST)
भाजपा ने चौहान समाज को हमेशा छला: डा. संजय चौहान
भाजपा ने चौहान समाज को हमेशा छला: डा. संजय चौहान

कुशीनगर: जनवादी पार्टी सोशलिस्ट की ओर से यूपी में शुरू किए गए भाजपा हाटाओ प्रदेश बचाओ जनक्रांति आंदोलन के क्रम में पडरौना नगर स्थित एक मैरेज हाल में गुरुवार को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा किया गया।

loksabha election banner

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चौहान समाज के लोगों को हमेशा से छलने का कार्य किया है। भाजपा चौहान समाज के लोगों का वोट तो लेती है, लेकिन राजनीतिक भागीदारी नहीं देते है। कहा कि चौहान समाज के 80 फीसद लोग अपना वोट देकर भाजपा की सरकार बनाए हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव में भाजपा ने चौहान समाज के किसी भी नेता को टिकट नहीं दिया था। मैं चुनाव जीत रहा था, लेकिन भाजपा ने मुझे जान बूझकर हरा दिया। चौहान समाज ने तय किया है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का साथ देकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे। कहा कि 14 नवंबर को लखनऊ के रमाबाई पार्क में चौहान समाज की रैली में अपनी ताकत का अहसास कराया जाएगा। पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, डा. रामनाथ चौहान, राजाराम चौहान, अशोक चौहान, सपा जिलाध्यक्ष डा. मनोज यादव, राजेंद्र यादव मुन्ना, पूर्व प्रमुख विक्रमा यादव, पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती, काशिम अली, गोरख चौहान, बनारसी यादव, विजेंद्र पाल यादव, डा. रज्जू चौहान, स्वामी भानू प्रताप आदि ने भी संबोधित किया। जिलाध्यक्ष मुन्ना चौहान ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

जनवादी पार्टी की यात्रा का सपाइयों ने किया स्वागत

जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) द्वारा चलाई जा रही भाजपा हटाओ, देश बचाओ यात्रा गुरुवार दोपहर फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के बरवा राजापाकड़ गांव के सीताराम चौराहा पर पहुंची। यहां सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष मु. इलियास अंसारी के नेतृत्व में स्वागत कर यात्रा का समर्थन किया।

जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय सिंह चौहान ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर भाजपा हटाओ, प्रदेश बचाओ, जनवादी जन क्रांति की यह यात्रा भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ निकाली गई है। इस दौरान केन यूनियन के उपाध्यक्ष व बीडीसी सत्येंद्र उर्फ गुड्डू शुक्ल, प्रधान प्रतिनिधि मुन्नीलाल गोंड, मोहम्मद अली, शंभू ठाकुर,मंगरू चौहान, हैदर अली, अनवर अंसारी, भगवान पटेल, अरुण कुमार आर्य, जावेद अख्तर, हरिहर पटेल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.