झूठ की बुनियाद पर टिकी है भाजपा सरकार
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सात जनवरी से शुरू सामाजिक विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के तीसरे दिन गुरुवार को सपाइयों ने क्षेत्र के गांव रुदवलिया से साइकिल यात्रा निकाली और बसडिला पांडेय पहुंचे।
कुशीनगर: सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सात जनवरी से शुरू सामाजिक विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के तीसरे दिन गुरुवार को सपाइयों ने क्षेत्र के गांव रुदवलिया से साइकिल यात्रा निकाली और बसडिला पांडेय पहुंचे। साइकिल यात्रियों ने प्रदेश व केंद्र सरकार की गलत नीतियों की जमकर आलोचना की तो सपा सरकार की उपलब्धियों का बखान किया।
यात्रा का शुभारंभ फुलेना यादव व लालसा चौहान ने किया। सपाइयों ने कहा कि भाजपा सरकार झूठ की बुनियाद पर टिकी हुई है। इसके द्वारा किए गए सभी वादे झूठे साबित हुए हैं। जनता को धोखा मिला। जबकि सपा की कथनी और करनी में कोई भेद नहीं होता है। अखिलेश सरकार ने जो वादा किया था, सब पूरा किया। इस अवसर पर डा. सत्येंद्र पांडेय, युवा नेता अंकित यादव, चंदन यादव, विजय यादव, मुन्ना अंसारी, संतोष यादव, फिरोज आलम, सेराज अंसारी, नौशाद, राधेश्याम, रामेश्वर यादव, प्रधान अमरेश यादव, बबलू आदि उपस्थित रहे।