Move to Jagran APP

कुशीनगर में चलाई साइकिल बताई समाजवादी नीति

कुशीनगर में सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकाल कर किया जनसंपर्क कार्यकर्ताओं ने जगाया अलख पूर्व मंत्री ने कहा लोकतंत्र की हत्या कर रही भाजपा सरकार।

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Aug 2021 12:58 AM (IST)Updated: Fri, 06 Aug 2021 08:10 PM (IST)
कुशीनगर में चलाई साइकिल बताई समाजवादी नीति
कुशीनगर में चलाई साइकिल बताई समाजवादी नीति

कुशीनगर: गुरवार को समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र के जन्मदिन पर सपाइयों ने केक काटकर खुशियां मनाईं तो साइकिल यात्रा भी निकाली। लोगों से जनसंपर्क किया। सपा की समाजवाद से जुड़ी नीतियों को बताया तो भाजपा सरकार की कमियों को गिनाकर जनसमर्थन मांगा।

loksabha election banner

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जनपद के हर तहसील पर साइकिल यात्रा का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में रामभुआल निषाद मौजूद रहे। सपा जिला अध्यक्ष डा. मनोज कुमार यादव, कार्यक्रम के आयोजक विधानपरिषद सदस्य रामअवध यादव , विधानसभा अध्यक्ष कैलाश यादव मौजूद रहे। संचालन कैसर जमाल टीटू ने किया। बनारसी यादव, चंद्र प्रकाश यादव, शुक्रउल्लाह अंसारी, अखिलेश यादव, सुनील यादव राम प्रताप कुशवाहा आदि मौजूद रहे। विशुनपुरा ब्लाक के किन्नरपट्टी में पूर्व सांसद बालेश्वर यादव की अगुआई में कार्यकर्ताओं ने केट काटा। इस दौरान विजेंद्रपाल यादव, सचिन यादव, रामलखन यादव आदि मौजूद रहे। कसया कार्यालय के अनुसार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर साइकिल यात्रा पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी के कैंप कार्यालय से निकाली गई। पूर्व मंत्री त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई बेतहाशा बढ़ रही है। यह सरकार लोकतंत्र की हत्या कर अधिनायकवाद लाना चाहती है। अलाउदीन अंसारी, पूर्व प्रमुख डा. प्रियेश त्रिपाठी, अभिषेक त्रिपाठी राजन, मनोज तिवारी, अमरजीत यादव, उग्रसेन यादव, राजेश पांडेय, कामोद सिंह, प्रभाकर जायसवाल, अरविद सिंह, अखिलेश पांडेय, जैनेंद्र त्रिपाठी, अभय प्रताप कुंवर, राकेश धर द्विवेदी आदि उपस्थित रहे। सपा नेता राजेश प्रताप उर्फ बंटी राव ने साखोपार में साइकिल रैली निकाल भाजपा सरकार का विरोध किया। रैली से पूर्व संक्षिप्त संबोधन में राव ने कहा कि पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। अजय प्रताप यादव, मोनू तिवारी, विवेक सिंह, आशिक अली, गौरव राय, अमेरिकन खरवार, मंटू राव, शमशाद सोनू, राधेश्याम जायसवाल, रितेश वर्मा, प्रदीप सिंह सैंथवार, भूपेंद्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे। हाटा कार्यालय के अनुसार बेरोजगारी, तेल की बढ़ती कीमतें, किसान कानून और अन्य कई मुद्दों पर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने गुरुवार को केंद्र व योगी सरकार के खिलाफ साइकिल यात्रा निकाली। राज्यमंत्री सिंह ने कहा कि सरकार से जनता पूरी तरह ऊब चुकी है। 2022 में सपा 400 सीटों पर जीत हासिल करेगी। रणविजय सिंह मोहन,दिग्विजय सिंह लक्ष्मण प्रमुख रामकोला,सुरेन्द्र यादव,पिटू राव,राजन तिवारी,मंटू बाबा, प्रमोद यादव, गुड्डू भाई, रईस आलम, हरेंद्र राव, उर्मिला द्विवेदी आदि मौजूद रहे। खड्डा में समाजवादी पार्टी के लोगों ने तहसील मुख्यालय से साइकिल यात्रा निकाल कर सरकार की जनविरोधी नीतियों को बताते हुए जन जागरण किया। इस दौरान सपा नेता नथुनी कुशवाहा, विजय प्रताप कुशवाहा, अल्पसंख्यक सभा के विधान सभा अध्यक्ष नासीर लारी, मिठाई यादव, भगवान दयाल गुप्ता, धीरज सिंह, मुन्ना राजभर आदि मौजूद रहे। सपा के पूर्व जिलाकोषाध्यक्ष विजय पाण्डेय ने अपने समर्थकों के साथ विकास खण्ड खड्डा के गांव रामनगर से साइकिल यात्रा निकाली। रामकोला विधानसभा क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र के 88 वें जन्म दिवस को मनाया। रामधारी यादव विजय यादव, रविन्द्र सिंह, दीपक सिंह, सतीश यादव, भोला यादव आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.