2022 तक सभी गरीबों को मिल जाएगी छत : सांसद
वर्ष 2022 तक सभी गरीबों को छत मुहैया करा दी जाएगी। सभी गरीब व मजदूर खुद के पक्के मकान में रहेंगे। सरकार ने वादा किया था कि गरीबों को पक्का मकान दिया जाएगा उसे सौ फीसद पूरा किया जाएगा।
कुशीनगर : वर्ष 2022 तक सभी गरीबों को छत मुहैया करा दी जाएगी। सभी गरीब व मजदूर खुद के पक्के मकान में रहेंगे। सरकार ने वादा किया था कि गरीबों को पक्का मकान दिया जाएगा, उसे सौ फीसद पूरा किया जाएगा।
यह बातें सदर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर शुक्रवार को आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे ने कही। सांसद ने कहा कि देश के सभी हिस्सों में शौचालयों का निर्माण कराया गया है। कश्मीर में धारा 370 समस्या बनी हुई थी, दोबारा सत्ता में आने के बाद पीएम मोदी ने उसे हटा दिया। कहा कि कुशीनगर की समस्याओं को 13 बार संसद में उठा चुका हूं। कुशीनगर एयरपोर्ट, सड़कों का चौड़ीकरण, गरीबों के लिए आवास सहित सभी समस्याएं केंद्र सरकार के संज्ञान में है। इसका हर हाल में समाधान कराया जाएगा। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में बिना भेदभाव के विकास कार्य कराया जा रहा। मंसाछापर संवाददाता के अनुसार सांसद दूबे ने खिरकिया मंदिर में पूजा के बाद समारोह को संबोधित। सोहरौना, बांसी, त्रिलोकपुर, जूड़ी चौराहा, भैरवगंज, किन्नरपट्टी, सिघापट्टी, त्रिलोकपुर, पड़री, पिपरपाती, मनिकौरा, बबुइयां हरपुर इत्यादि जगहों पर सांसद का लोगों ने स्वागत किया। संचालन होशिला पांडेय ने किया। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजन जायसवाल, राजा गोविद राव, अजय दूबे, निखिल उपाध्याय, रामानुज मिश्रा, अजीत सिंह, संतोष तिवारी, नरेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।