Move to Jagran APP

बूथों को मजबूत बनाने में जुट जाएं कार्यकर्ता: दयाशंकर सिंह

कुशीनगर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत बन

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Oct 2020 12:05 AM (IST)Updated: Sun, 04 Oct 2020 05:10 AM (IST)
बूथों को मजबूत बनाने में जुट जाएं कार्यकर्ता: दयाशंकर सिंह
बूथों को मजबूत बनाने में जुट जाएं कार्यकर्ता: दयाशंकर सिंह

कुशीनगर: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत बनाने में जुट जाएं। अगर बूथ जीत लिया तो समझो कि हर लक्ष्य हासिल हो जाएगा। कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है।

loksabha election banner

वह खड्डा में पार्टी के कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं की कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के पूर्व उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर सभी ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।सांसद विजय कुमार दूबे, विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, पूर्व विधायक दीपलाल भारती, क्षेत्रीय मंत्री जितेंद्र प्रताप राव आदि ने भी संबोधित किया। पूर्व चेयरमैन डॉ. नीलेश मिश्र, जिला महामंत्री विवेकानंद पांडेय, अजय गोविद राव शिशु, कुणाल राव, चंद्रप्रकाश तिवारी, एमपी कन्नौजिया, आनंद सिंह, प्रभाकर पांडेय आदि मौजूद रहे।

प्रदेश उपाध्यक्ष का किया स्वागत : पडरौना नगर के सुभाष चौक पर प्रदेश उपाध्यक्ष का भाजपा कार्यकर्ता नीरज सिंह बिट्टू, विकास दीक्षित, प्रमोद साहा, पप्पू सोनी आदि ने स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.