आग से जली चार एकड़ गेहूं की फसल
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के फुर्सतपुर व तिरमासाहुन में रविवार को अज्ञात कारणों से लगी आग से लगभग चार एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जल कर राख हो गई। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
कुशीनगर: तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के फुर्सतपुर व तिरमासाहुन में रविवार को अज्ञात कारणों से लगी आग से लगभग चार एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जल कर राख हो गई। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दोपहर एक बजे तिरमासाहुन में गेहूं का डंठल जलाते समय लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। संतोष, इस्लाम,राम मनोहर, प्रह्लाद, मालती देवी, दिलीप राय का करीब डेढ़ बीघा खड़ा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मी व ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेखपाल महेश प्रसाद ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी है। इसी क्रम में बरवां सुखदेव के पश्चिम व फुर्सतपुर के उत्तर भी डंठल जलाते समय बरवा सुकदेव निवासी संत राय का 24 कट्ठा तथा फुर्सतपुर निवासी जमशेद का 10 कट्ठा गेहूं की फसल जल गई।