69 की रिपोर्ट निगेटिव, 10 मिले पॉजिटिव
संक्रमितों में दुदही विकास खंड के विजयपुर दक्षिण पट्टी में 51 वर्षीय अशोक सिंह विदेश से लौटे थे। हाटा क्षेत्र के नरकटिया बाजार निवासी 30 वर्षीय पप्पू इसी गांव के 34 वर्षीय अवधेश कसया के भलुही मदारीपट्टी निवासी 39 वर्षीय कन्हैया फाजिलनगर के महुअवां कारखाना निवासिनी 19 वर्षीय निर्मला पॉजिटिव निकले।
कुशीनगर: गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजे गए थ्रोट स्वाब के नमूनों में शनिवार को 79 की रिपोर्ट मिली। इसमें 69 निगेटिव व 10 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 506 नमूनों की रिपोर्ट प्रतीक्षा में है। बाहर से आए लोगों को होम क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी गई है। सभी के घर आशा कार्यकर्ताओं ने 83 फ्लायर चस्पा किया। जिले में अब तक 64973 लोगों के घर फ्लायर चस्पा हो चुका है। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 86 हो गई है। सक्रिय मरीज 46 तथा कंटेंनमेंट क्षेत्रों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है।
संक्रमितों में दुदही विकास खंड के विजयपुर दक्षिण पट्टी में 51 वर्षीय अशोक सिंह विदेश से लौटे थे। हाटा क्षेत्र के नरकटिया बाजार निवासी 30 वर्षीय पप्पू, इसी गांव के 34 वर्षीय अवधेश, कसया के भलुही मदारीपट्टी निवासी 39 वर्षीय कन्हैया, फाजिलनगर के महुअवां कारखाना निवासिनी 19 वर्षीय निर्मला पॉजिटिव निकले। कुशीनगर ब्लाक के डुमरी के 35 वर्षीय घनश्याम, इसी गांव के 27 वर्षीय नित्यानंद, दुदही के शाहपुर निवासी 26 वर्षीय मुकेश, कसया के सिरसिया खुरिया निवासी 65 वर्षीय पारस तथा पुलिस लाइन पडरौना के 35 वर्षीय हरिद्र कुमार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। संबंधित सभी क्षेत्रों को हॉटस्पॉट घोषित कर सील करा दिया गया है। सीएमओ डा. एनपी गुप्त ने बताया कि संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आने वालों को चिह्नित कर सूची बनाई जा रही है।
फाजिलनगर ब्लाक के महुंअवा कारखाना गांव में संक्रमित मिली युवती को स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल ले गई। गांव को सील कर दिया गया। 13 जून को वह कोलकाता से घर आई थी। युवती के संपर्क में आए परिवार के 12 सदस्यों को होम क्वारंटाइन किया गया है।
संक्रमितों में शामिल तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत विजयपुर दक्षिणपट्टी पोखरा टोला निवासी युवक 11 जून को ओमान देश से आए थे। दो दिन पूर्व तबीयत खराब होने व बुखार सहित कोविड-19 बीमारी का लक्षण उभरने पर थ्रोट स्वाब का नमूना जांच के लिए भेजा गया था। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर गांव में अफरा-तफरी मच गई। 11.30 बजे दुदही सीएचसी आई एंबुलेंस व चिकित्सकों की टीम उसे अस्पताल ले गई। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह, आशा कार्यकर्ता व प्रधान अमावस यादव मौजूद रहे।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के पिपरा कनक के टोला हसनपुरा निवासी हबीबुल्लाह (45) पुत्र अमरुदीन सऊदी के दमाम शहर के अलमराई कंपनी में डेढ़ वर्ष से सेल्समैन के पद पर कार्य कर रहे थे। 20 दिन पूर्व तबीयत खराब होने पर जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इलाज के दौरान शुक्रवार की रात मौत हो गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।