Move to Jagran APP

2022 में यूपी की सत्ता पर काबिज होगी कांग्रेस : लल्लू

कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अजय कुमार लल्लू का शुक्रवार को प्रथम आगमन पर स्वागत के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। स्वागत के लिए कांग्रेसियों में होड़ लगी रही। कई जगह दलीय सीमा भी टूटती नजर आई। लबनिया से सेवरही कस्बा तक लल्लू के स्वागत का क्रम देर शाम तक चलता रहा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Oct 2019 12:14 AM (IST)Updated: Sat, 26 Oct 2019 06:29 AM (IST)
2022 में यूपी की सत्ता पर काबिज होगी कांग्रेस : लल्लू
2022 में यूपी की सत्ता पर काबिज होगी कांग्रेस : लल्लू

कुशीनगर: कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अजय कुमार लल्लू का शुक्रवार को प्रथम आगमन पर स्वागत के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। स्वागत के लिए कांग्रेसियों में होड़ लगी रही। कई जगह दलीय सीमा भी टूटती नजर आई। लबनिया से सेवरही कस्बा तक लल्लू के स्वागत का क्रम देर शाम तक चलता रहा।

loksabha election banner

प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के दौरान युवा ढोल नगाड़ों की थाप पर खूब थिरके। अपने संबोधन में लल्लू ने कहा कि जनता कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो जाति धर्म को लेकर भेदभाव नहीं करती। संगठन से लेकर सत्ता में भागीदारी तक सभी वर्ग का पूरा ख्याल रखा जाता है। कहा कि वर्ष 2022 में प्रदेश की सत्ता पर कांग्रेस काबिज होगी। जनता बदलाव को साकार करने जा रही है। भाजपा, सपा व बसपा के लोग कांग्रेस से अब घबराने लगे हैं। लल्लू ने तमकुहीराज में हेल्थ सेंटर का फीता काट उद्घाटन कर युवाओं का उत्साहवर्धन किया। पटहेरवा में मनोज सिंह व एजाज अंसारी, लबनिया में विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अनिल पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष सेवरही व्यास कुशवाहा, ब्लॉक अध्यक्ष तमकुही अशोक पटेल, नगर अध्यक्ष अमित वर्मा बंटी आदि की अगुआई में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

---

युवाओं का जुड़ना परिवर्तन का संकेत

फाजिलनगर, कुशीनगर: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का फाजिलनगर में कांग्रेसियों ने गाजे-बाजे व फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। लल्लू ने कहा कि देश में परिवर्तन की लहर चल रही है। दो प्रदेशों के विधानभा चुनाव ने परिवर्तन का स्पष्ट संदेश है। कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो बंद पड़े कल-कारखानों को चालू कराकर युवाओं को रोजगार मुहैया कराई जाएगी। कहा कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस से काफी संख्या में युवा जुड़ रहे हैं, यह परिवर्तन का ही संकेत है। नरेंद्र यादव, ब्लाक अध्यक्ष अशोक सिंह, रामसुभग सिंह, मधुबन सिंह, मुन्ना अंसारी आदि ने स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.