विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुर्मी-सैंथवार बिरादरी ने भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा

By Edited By:
Published: Fri, 03 Feb 2017 11:14 PM (IST)

कुशीनगर: अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रीय महासभा की शुक्रवार को नगर में हुई बैठक के दौरान बिरादरी के लोगो

कुर्मी-सैंथवार बिरादरी ने भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा
कुर्मी-सैंथवार बिरादरी ने भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा

कुशीनगर: अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रीय महासभा की शुक्रवार को नगर में हुई बैठक के दौरान बिरादरी के लोगों ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उनका कहना है कि कुर्मी-सैंथवार समाज के लोगों को भाजपा के रणनीतिकारों ने तमाचा मारा है, इसका जवाब देना जरूरी है। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जितेंद्र ¨सह एडवोकेट ने कहा कि भाजपा ने कुर्मी-सैंथवार बिरादरी के लोगों को उपेक्षित किया है। इस पार्टी ने सात विधानसभा क्षेत्रों में से एक भी सीट पर हमारे बिरादरी के दावेदारों को उम्मीदवार नहीं बनाया। जबकि बसपा ने हाटा व फाजिलनगर में और सपा-कांग्रेस गठबंधन ने फाजिलनगर सीट पर उम्मीदवार घोषित किया है। कहा कि हाटा विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 25 हजार, कसया में 65 हजार, पडरौना में 52 हजार, रामकोला में 55 हजार, सेवरही में 32 व खड्डा में करीब 33 हजार मतदाता कुर्मी-सैंथवार बिरादरी के हैं। बीते लोकसभा चुनाव में हम लोगों ने खुलकर साथ दिया तो भाजपा प्रत्याशी विजय हासिल कर सांसद बने। विधानसभा चुनाव में हाटा, कसया व पडरौना से बिरादरी के लोगों ने दावेदारी की थी, लेकिन तवज्जों नहीं दिया गया। जबकि कम मतदाता संख्या वाले बिरादरी के लोगों को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। कहा कि 19 फरवरी को पडरौना नगर में प्रतिक्रिया सभा आयोजित कर भाजपा के खिलाफ रणनीति का खुलासा किया जाएगा। इस मौके पर ईश्वर चंद पटेल, रामायन पटेल, विनोद पटेल, आनंद ¨सह, राजेंद्र ¨सह, शिवसागर ¨सह, राधाकृष्ण ¨सह, अक्षयवर ¨सह, छोटेलाल ¨सह, राजेश ¨सह, अशोक ¨सह, विनोद ¨सह, रामप्यारे ¨सह, दिग्विजय ¨सह, रामप्रताप ¨सह, जनार्दन ¨सह आदि मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।