यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गायत्री परिवार ने निकाली रैली
कुशीनगर: रामकोला विकास खंड के ग्राम विजयपुर मे अखिल विश्व गायत्री परिवार के लोगों ने रैली निकाल कर

कुशीनगर: रामकोला विकास खंड के ग्राम विजयपुर मे अखिल विश्व गायत्री परिवार के लोगों ने रैली निकाल कर हवन पूजन किया तथा विश्व शांति के लिया प्रार्थना किया। गायत्री मंदिर विजयपुर के संस्थापक रामप्रवेश कुशवाहा की अगुवाई में गायत्री परिवार के सदस्यों ने विजयपुर बाजार से रैली निकाल कर
राजपुर सेमरा, मेहरौना आदि गांव मे भ्रमण किया। मंदिर मे पहुंच कर हवन पूजन किया। संस्थापक कुशवाहा ने कहा कि गायत्री परिवार द्वारा पौधरोपण एवं शौचालय बनवाने के लिए मोतीचक ब्लाक के ग्राम खाखर को गोद लिया जा रहा है। गायत्री परिवार इसे आदर्श गांव बनाएगा। इस अवसर पर वीरेंद्र, चंद्रभान, रामू कुशवाहा, गणेश, हरिलाल, रामचंद्र आदि उपस्थित रहे।
