विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Murder In Conversion: कौशांबी में मतांतरण से इनकार पर महिला की गला घोटकर हत्या, 12 नामजद व 100 अज्ञात पर FIR

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
Published: Thu, 16 Feb 2023 09:38 AM (IST)

कौशांबी में मतांतरण से इनकार पर मह‍िला की गला घोटकर बेरहमी से हत्‍या कर दी गई। आरोप‍ित एंबुलेंस चालक शव ...और पढ़ें

Murder In Conversion: मतांतरण से इनकार पर महिला की गला घोटकर हत्या
Murder In Conversion: मतांतरण से इनकार पर महिला की गला घोटकर हत्या

कौशांबी, जासं। पश्चिम शरीरा के अषाढ़ा गांव में मतांतरण से इन्कार करने पर एंबुलेंसकर्मी व उसके समुदाय के लोगों ने महिला की पिटाई की। इसके बाद इलाज के बहाने ले जाकर एंबुलेंसकर्मी ने उसकी गला घोटकर हत्या कर दी। शव को उसके घर पर छोड़कर वह फरार हो गया। पुलिस ने कानूनी औपचारिकता पूरीकर 12 नामजद व 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

आरिफ ने असली नाम छिपाकर की मह‍िला से दोस्‍ती

बलिया जनपद के नगरा चचया निवासी रामसिंगार की पत्नी श्रीमती ने अपनी बेटी चंदा सिंह की शादी 10 साल पहले मऊ जनपद के बेलौझा हलदरपुर निवासी दुर्गेश सिंह के साथ की थीं। उन्होंने बताया कि चंदा सिंह की दो बेटियां झिलमिल व रिमझिम हैं। सात साल पहले दुर्गेश की बीमारी के कारण मौत हो गई। इस बीच उनकी बेटी की मुलाकात महेवाघाट (कौशांबी) के मिरदहन का पूरा निवासी आरिफ से हुई। वह मऊ जनपद में 108 सेवा एंबुलेंस का चालक था। उसने अपना असली नाम छिपाकर चंदा को गुड्डू राजपूत बताया था। उसका महिला के घर आना-जाना शुरू हो गया।

कारोबार करने का झांसा देकर मह‍िला को फंसाया

इस बीच उसने बेटी को मऊ की सारी संपत्ति बेचकर कौशांबी जनपद में रहकर कारोबार करने का झांसा दिया। चंदा ने अपनी संपत्ति बेच दी और दो साल पहले दोनों बेटियों के साथ कौशांबी आ गई। पश्चिम शरीरा के अषाढ़ा में उसने जमीन खरीदकर भवन निर्माण शुरू करा दिया। इन दिनों वह अषाढ़ा में ही किराए का कमरा लेकर रहती थी। श्रीमती ने बताया कि बेटी ने सप्ताह भर पहले फोन कर बताया कि गुड्डू राजपूत असल में आरिफ है। वह अपने गांव मिरदहन का पूरा ले गया, जहां मुस्लिम समुदाय के 100 लोगों ने मतांतरण के लिए दबाव बनाया। इन्कार करने पर उसकी पिटाई की। वहीं, बेटियों का कहना था कि 11 फरवरी को आरिफ ने उनकी मां से बातचीत कराई। इसके बाद कहा कि मां की तबियत खराब है। वह इलाज कराने ले जा रहा है। कुछ देर बाद मौत की जानकारी दी और मंगलवार की रात करीब आठ बजे लाश घर पर छोड़कर भाग निकला।

12 नामजद व 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR

श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार ने बताया क‍ि मामले में मृतका की मां की तहरीर पर आरोपित एंबुलेंस चालक समेत 12 नामजद व 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या व विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/5 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना के अलावा आरोपितों की तलाश की जा रही है।