साइंस टीचर से सम्मानित किए गए वसीम अहमद
जासं, कौशांबी : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से उत्कृष्ट साइंस टीचर अवार्ड के लिए महगांव इंटर कॉलेज के विज्ञान शिक्षक वसीम अहमद का चयन किया था। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन लखनऊ में शिक्षक वसीम अहमद को स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र एवं शॉल देकर सम्मानित किया।

शिक्षक वसीम अहमद 2001 से महगांव इंटर कॉलेज में विज्ञान शिक्षक के रूप में कार्यरत है। पिछले 17 वर्षों से जनपद में विज्ञान के प्रचार प्रसार एवं जन-जन में विज्ञान एवं लोगों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए सतत प्रयास कर रहे है। 2002 में उन्हें बाल विज्ञान कांग्रेस का जिला समन्वयक बनाया गया है। उसके बाद से वह लगातार इस पद की जिम्मेदारी निभाते हुए बच्चों में वैज्ञानिक गतिविधि करवा रहे हैं। इनके प्रयास से अब तक जिले के 61 बाल वैज्ञानिक राज्य स्तर और 17 बाल वैज्ञानिक राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर चुके हैं। वसीम अहमद को वर्ष 2014 में एशिया की प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्था नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेस इंडिया (नासी) की ओर से उत्कृष्ट विज्ञान शिक्षक का सम्मान भी दिया गया। कार्यक्रम में उपमुख्य मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, राज्यमंत्री मोहसिन र•ा, अपर मुख्य सचिव विज्ञान प्रौद्योगिकी कुमार कमलेश, निदेशक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद अन्नावी दिनेश कुमार, सचिव आइडी राम, संयुक्त निदेशक डॉ. डीके श्रीवास्तव, डॉ. एसएम प्रसाद आदि थे। उनके सम्मानित होने पर डीएम मनीष कुमार वर्मा, सीडीओ इंद्रसेन ¨सह, डीआईओएस सत्येंद्र कुमार ¨सह, डॉ. योगेन्द्र नारायण पांडेय, डॉ. एसके ¨सह, डॉ. आशीष श्रीवास्तव, संजय प्रजापति, आयुष साहू, महगांव इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. तनवीर अहमद ने बधाई दी है।