Move to Jagran APP

तालाब व यमुना में डूबकर दो महिलाओं की मौत

जासं, कौशांबी : कोखराज व महेवाघाट थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में दो महिलाओं की तालाब और यमुना में डूबकर मौत हो गई। सूचना पुलिस को दी गई लेकिन महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वृद्धा की मौत को लेकर ग्रामीण तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 08:05 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 08:05 PM (IST)
तालाब व यमुना में डूबकर दो महिलाओं की मौत
तालाब व यमुना में डूबकर दो महिलाओं की मौत

जासं, कौशांबी : कोखराज व महेवाघाट थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में दो महिलाओं की तालाब और यमुना में डूबकर मौत हो गई। सूचना पुलिस को दी गई लेकिन महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वृद्धा की मौत को लेकर ग्रामीण तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

loksabha election banner

कोखराज के मुजाहिदपुर निवासी सुखदेव की 68 वर्षीय पत्नी रामसंवारी अपने बेटों के साथ रहती थीं। बुधवार की शाम खेत जाने की बात कहकर निकलीं लेकिन नहीं लौटी। परिवार वालों व ग्रामीणों ने खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह गांव के कुछ लोगों ने रामसंवारी का शव तालाब में उतराता हुआ देखा। महेवाघाट थाना क्षेत्र के रानीपुर निवासी कल्लू की 60 वर्षीय पत्नी रजनिया गुरुवार की शाम यमुना के तराई में खेत की तरफ गई थीं। नहीं लौटने पर परेशान परिवार के लोग व ग्रामीणों ने खोज की तो कुछ दूर पर ही शव यमुना में उतराता दिखा। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.