दीक्षा समारोह में कौशांबी की दो छात्राओं को मिला कांस्य पदक
रामसजीवन पीजी कॉलेज जयंतीपुर की दो छात्राओं को कांस्य पदक दिया गया। प्रियंका सिंह व पूनम कुमारी परास्नातक के दोनों वर्षों के परीक्षा परिणामों में अव्वल रहने पर प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद (रज्जू भैया) राज्य विवि के द्वितीय दीक्षा समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के के हाथों से प्रशस्ति पत्र और कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।
संसू,चायल : रामसजीवन पीजी कॉलेज जयंतीपुर की दो छात्राओं को कांस्य पदक दिया गया। प्रियंका सिंह व पूनम कुमारी परास्नातक के दोनों वर्षों के परीक्षा परिणामों में अव्वल रहने पर प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद (रज्जू भैया) राज्य विवि के द्वितीय दीक्षा समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के के हाथों से प्रशस्ति पत्र और कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।
कॉलेज के प्रबंधक डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद राज्य विश्वविद्यालय प्रयागराज ने रामसजीवन पीजी कॉलेज जयंतीपुर की दो छात्राओं को कांस्य पदक से सम्मानित करने के लिए चयन किया गया। जिसमें उनके कॉलेज की छात्रा प्रियंका सिंह को संस्कृत विषय मे और पूनम कुमारी को शिक्षाशास्त्र विषय मे सम्मान के लिए चयनित किया गया। प्रियंका सिंह ने विश्वविद्यालय में चौथा स्थान हासिल किया। सोमवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में राज्य विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री एवं उच्चशिक्षा मंत्री उ. प्र. सरकार प्रोफेसर दिनेश शर्मा, विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ उच्चन्यायालय के सेवानिवृत मुख्य न्यायाधीश यतींद्र सिंह व कुलपति संगीता श्रीवास्तव राज्य विश्वविद्यालय ने प्रियंका सिंह व पूनम कुमारी को इस उपलब्धि के लिए कुलाधिपति कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। इस मौके पर कालेज की रामसजीवन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के प्रबंध निदेशक डा. सूबेदार सिंह, डा. जितेंद्र सिंह, शिक्षक रवींद्र सिंह, वीरेंद्र मौर्या, ज्ञानसिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रियंका सिंह व पूनम कुमारी के उज्जवल भविष्य की कामना व बधाई दी।