Move to Jagran APP

जनप्रतिनिधियों को बताया विजन न्यू इंडिया 2022

कौशांबी । भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ पर जिला पंचायत के रत्नावली सभागार में प्रधानमंत्री का विजन न्यू इंडिया 2022 का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Aug 2017 10:55 PM (IST)Updated: Fri, 25 Aug 2017 10:55 PM (IST)
जनप्रतिनिधियों को बताया विजन न्यू इंडिया 2022
जनप्रतिनिधियों को बताया विजन न्यू इंडिया 2022

कौशांबी । भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ पर जिला पंचायत के रत्नावली सभागार में प्रधानमंत्री के विजन न्यू इंडिया 2022 पर पंचायत स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मंझनपुर के विधायक लाल बहादुर, सिराथू के विधायक शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, जिला पंचायत सदस्य आशीष मौर्या, शिवमोहन मौर्या, साजन मौर्या, अंबुज भारती सहित पंचायतों से निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को विजन 2022 के बारे में बताया गया।

loksabha election banner

सम्मेलन में मुख्य विकास अधिकारी डीके दोहरे ने प्रधानमंत्री का संदेश न्यू इंडिया 2022 सभी को सुनाया। साथ उसे पूरा करने के लिए संकल्प की शपथ दिलाई। संकल्प के रूप में लोगों ने कहा कि 2022 तक नये भारत के निर्माण, स्वच्छ भारत, गरीबी मुक्त भारत, भ्रष्टाचार मुक्त भारत, आंतकवाद मुक्त भारत, संप्रदायवाद मुक्त भारत, जातिवाद मुक्त भारत, अपना गांव उन्नत गांव बनाएंगे और अपनी ग्राम पंचायतों के प्रति दायित्यों का निर्वहन करेंगे। 2022 तक हर गरीब को घर दिलाएंगे। हर हाथ को कुशल बनाएंगे, हर गांव को वृक्षों से आच्छादित करेंगे। हर गांव तक सड़क पहुंचाएंगे, हर गांव में स्वयं सहायता समूह बनाएंगे, हर समूह को आत्मनिर्भर बनाएंगे, मिशन अन्त्योदय को सफल बनाएंगे। पंचायत सदस्य आशीष मौर्या ने कहा कि जिस दिन हमारे समाज में जातिवाद एवं संप्रदायवाद समाप्त हो जाएगा, उस दिन हमारे देश का सर्वांगीण विकास होने से कोई रोक नहीं सकता है। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात रखी। विधायक लाल बहादुर ने भी महिलाओं की शिक्षा एवं प्रधानमंत्री के संकल्प पर चलते हुए समाज एवं देश के विकास की बात रखी। विधायक सिराथू शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री छोटी-छोटी समस्याओं को दूर करने के संबंध में बहुत ही गहराई से विचार रखते है। सम्मेलन में अन्य वक्ताओं ने भी गंदगी, गरीबी, भ्रष्टाचार, आंतकवाद, सम्प्रदायवाद एंव जातिवाद से मुक्त करने के लिए अपने विचार रखे। महाराष्ट्र एवं गुजरात के क्रमश: आदर्श ग्राम हिबडे बाजार एवं पंसूरी की डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाई गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.