आज योगासन को स्टेडियम में जुटेंगे हजारों लोग
जासं, कौशांबी : योग दिवस की तैयारियां पूरी हो गई है। जिले में योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम स्पोर्टस स्टेडियम टेंवा में मनाया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से योग दिवस को सफल बनाने के लिए कई दिन से काम चल रहा था।
जासं, कौशांबी : योग दिवस की तैयारियां पूरी हो गई है। जिले में योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम स्पोर्टस स्टेडियम टेंवा में मनाया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से योग दिवस को सफल बनाने के लिए कई दिन से काम चल रहा था। कार्यक्रम को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराने के लिए मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया गया है।
गुरुवार की सुबह 5:30 बजे से योग शुरू होगा। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में प्रतिभाग करके आयोजन को सफल बनाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपे है। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को स्टेडियम में व्यवस्थित रूप से साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने अधिशासी अभियंता जलनिगम तथा अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मंझनपुर को कार्यक्रम स्थल पर पेयजल की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य विभाग को स्टेडियम परिसर के पास एम्बुलेंस तथा एक मेडिकल कैम्प लगाने और सभी जरूरी दवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने पुलिस विभाग को ट्रैफिक व्यवस्था व अन्य सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही साथ कार्यक्रम के लिए मंच, साउण्ड सिस्टम सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किये जाने के लिए सम्बन्धित विभाग को निर्देशित किया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पूर्ति अधिकारी, डायट प्राचार्य सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के बारे में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करके अधिक से अधिक लोगों को प्रतिभाग करने के लिए जागरूक करने के लिए कहा है। सौरई बुजुर्ग में योग शिविर आज
संसू, कड़ा : विश्व योग दिवस के अवसर पर कड़ा विकास खंड के सौंरई बुजुर्ग गांव के प्राथमिक विद्यालय प्रथम में योग शिविर का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में सुबह 6 बजे किया जाएगा। जिसमें योग प्रशिक्षक टीएन मिश्र रहेंगे। कार्यक्रम की जानकारी सह खंड कार्यवाहक अजय साहू आयोजक ने दी है।