Move to Jagran APP

छेड़खानी से निपटने के लिए स्वयं होना होगा जागरूक

संसू, करारी : आए दिन महिलाओं के साथ हो रही छेड़छाड़ की घटनाओं सामने आती है। इन घटनाओं से निपटने की जानकारी देने के लिए करारी के रिजवी कॉलेज ऑफ लॉ में पुलिस की ओर से ऑपरेशन आत्मरक्षा के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्राधिकारी मंझनपुर व अन्य पुलिस कर्मियों ने छात्राओं को जानकारी दी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Aug 2018 09:20 PM (IST)Updated: Sat, 18 Aug 2018 09:20 PM (IST)
छेड़खानी से निपटने के लिए स्वयं होना होगा जागरूक

संसू, करारी : आए दिन महिलाओं के साथ हो रही छेड़छाड़ की घटनाओं सामने आती है। इन घटनाओं से निपटने की जानकारी देने के लिए करारी के रिजवी कॉलेज ऑफ लॉ में पुलिस की ओर से ऑपरेशन आत्मरक्षा के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्राधिकारी मंझनपुर व अन्य पुलिस कर्मियों ने छात्राओं को जानकारी दी।

loksabha election banner

शनिवार को रिजवी कालेज में आयोजित कार्यक्रम में मंझनपुर के सीओ सचिदानंद पाठक ने बताया कि छेड़खानी से निपटने के लिए स्वयं जागरूक होना होगा। महिलाओं व छात्राओं को चाहिए कि अपने पर्स में मिर्च पावडर रखें। यदि कोई छेड़छाड़ करता है तो उसकी आंख में मिर्च पावडर डाल कर हिफाजत कर सकती हैं। इसके अलावा 1090 या 100 नम्बर पर फोन कर पुलिस की मदद कर सकती है। फोन करने वाली महिला या छात्रा का नाम गुप्त रखा जाएगा। इसके बाद इलाहाबाद से आए अर्जुन फाइटर थर्ड ब्लैक बेल्ट के ग्रुप ने छात्राओं को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया। इस टीम में रंजीत, सुदुल नन्दा, कौशल, हर्ष, युसूफ पठान, गौरव मलिक व पारस नाथ थे। इसके बाद आराधना स्पोर्ट एकेडमी सेकंड ब्लैक बेल्ट मंझनपुर के अर्जुन तिवारी के ग्रुप ने छात्राओं को मनचलों से निपटने के कई टिप्स बताए। बताया कि कोई मनचला यदि जबरदस्ती करता है तो दुपट्टा उतार कर मनचले के गले में लपेट कर उसे पटक कर चेहरे पर प्रहार करें। मोबाइल से मनचले के मस्तक पर जोर से प्रहार करें। इस मौके पर पीजी के प्राचार्य डा. एससी दिवेदी, महिला थाना एसओ अनीस फात्मा, आरआइ देवेन्द्र कुमार, टीएसआइ संतलाल सरोज, अशोक कुमार प्रभारी कोतवाली करारी के अलावा शिवकांत प्रजापति, आलोक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.