तीन महीने बाद भी नहीं बदला ट्रांसफार्मर
संसू, करारी : प्रदेश सरकार फुंके विद्युत ट्रांसफार्मर को 4
संसू, करारी : प्रदेश सरकार फुंके विद्युत ट्रांसफार्मर को 48 घण्टे में बदलने का दावा कर रही है। इस दावा की हवा मंझनपुर में निकलती नजर आ रही है। भैला मकदूमपुर गांव के सरकारी नलकूप का ट्रांसफार्मर करीब तीन माह पूर्व फुंक गया था। आपरेटर के साथ ग्रामीणों ने कई बार विभागीय अधिकारियों के साथ कंट्रोल रूम से भी की। इसके बाद भी कोई सुनवाई नही हो रही है।ट्रांसफार्मर न बनने से किसानों की सैकड़ों बीघा फसल सूख रही है।
भैला मकदूमपुर गांव में सरकारी नलकूप लगा है। इसी नलकूप के सहारे किसान खेती करते हैं। जून के महीने में इस नलकूप का ट्रांसफार्मर फुंक गया। आपरेटर पन्नालाल सरोज ने बताया कि उसने विभागीय अधिकारियों से शिकायत उसी समय किया।इसके बाद किसी ने ध्यान नही दिया। 21 जुलाई को आपरेटर ने लखनऊ कंट्रोल रूम के नम्बर 1912 पर शिकायत किया। इसके बाद भी कोई सुनवाई नही हुई। यहां के किसान उदित नारायण मिश्र ने 13 सितम्बर को शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद भी अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदलवाया गया है। किसान चिकारा, मोतीलाल, बड़ेलाल आदि ने बताया कि ट्रांसफार्मर न बदले जाने से उनकी धान की फसल सूख रही है। यदि जल्द ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो उनकी फसल चौपट हो जाएगी। ग्रामीणों ने एक्सईएन से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल बन्द था। जेई विनम्र पटेल ने बताया कि वह इस बारे में वर्कशॉप में बात करते है। जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलवाने का प्रयास करेंगे।