Move to Jagran APP

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले जाएंगे जेल

लॉकडाउन के बावजूद कुछ लोग बेवजह सड़क पर निकल रहे हैं। इन लोगों के लिए पुलिस प्रशास

By JagranEdited By: Published: Tue, 31 Mar 2020 10:58 PM (IST)Updated: Wed, 01 Apr 2020 06:03 AM (IST)
लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले जाएंगे जेल
लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले जाएंगे जेल

लॉकडाउन के बावजूद कुछ लोग बेवजह सड़क पर निकल रहे हैं। इन लोगों के लिए पुलिस प्रशासन अब सख्त हो गया है। जो भी व्यक्ति लॉकडाउन को तोड़ेगा। पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेजेगी। इस संबंध में डीएम और एसपी ने मातहतों को जरूरी निर्देश जारी किया है।

loksabha election banner

लॉकडाउन का पालन करने के लिए लोग खुद को अपने घरों में कैद किए हुए हैं। सड़कों पर सुरक्षा के लिए पुलिस के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके बावजूद प्रतिदिन कुछ लोग बेवजह सड़क पर निकल रहे हैं। कोरोना वायरस से बचाव के लिए बनाए गए फिजिकल डिस्टेंस को भी तोड़ते हुए बाइक और चार पहिया वाहन सवार सड़क पर निकल रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ धारा 144 के तहत कार्रवाई करने के अलावा उनके वाहनों का चालान व सीज किया जाता है। इसके बाद भी लोग नहीं मान रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ अब जिला प्रशासन शिकंजा कसेगा। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि एक अप्रैल से लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को जेल भेजा जाएगा। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने इस संबंध में सभी थानेदारों और चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया है कि बेवजह सड़क पर निकलकर उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

लॉकडाउन के उल्लंघन में 10 आरोपित गिरफ्तार

लॉकडाउन के बावजूद उल्लंघन कर सड़क पर निकलने वाले 10 लोगों को कड़ाधाम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया। जबकि 38 वाहनों का चालान करते हुए एक बाइक को पुलिस ने सीज कर दिया है। धारा 144 लागू करते हुए पुलिस अफसरों ने गांव-गांव मुनादी भी कराई है कि वे अपने घरों से न निकलें, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद तमाम लोग सड़कों पर नजर आ रहे हैं। इसे लेकर पुलिस ने अब बेवजह घर से निकलने वाले लोगों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को कड़ाधाम पुलिस ने सड़क पर बेवजह घूम रहे 10 लोगों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ कार्रवाई की। वहीं, जिले के विभिन्न चौराहों व तिराहों पर तैनात पुलिस कर्मियों ने दो पहिया व चार पहिया 108 गाड़ियों को रोका। कुल 38 गाड़ियों का चालान करते हुए पुलिस ने एक बाइक भी सीज की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.