देश की मजबूती के लिए छुआछूत मिटाने की जरूरत
जासं, कौशांबी : ओसा स्थित रैन बसेरा गेस्ट हाउस परिसर में विश्व ¨हदू महासंघ की ओर से बुधवार को संत अवैद्यनाथ महाराज की जयंती समारोह का आयोजन किया गया।
जासं, कौशांबी : ओसा स्थित रैन बसेरा गेस्ट हाउस परिसर में विश्व ¨हदू महासंघ की ओर से बुधवार को संत अवैद्यनाथ महाराज की जयंती समारोह का आयोजन किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने बताया कि 18 मई 1919 को अवैद्यनाथ महाराज का जन्म उत्तराखंड में हुआ था। उन्होंने समाज को संगठित करने के लिए छुआछूत को मिटाने के लिए विशेष अभियान चलाए थे। इसके बाद उन्होंने कृपाल ¨सह को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर ब्रह्मालीन हो गए। संगठन के जिला अध्यक्ष शशिभूषण द्विवेदी ने कहा कि अवैद्यनाथ महाराज के बताए हुए मार्ग पर चलकर समाज में फैली छुआछूत को खत्म करने के लिए कृपाल ¨सह ने विशेष अभियान चलाया था। कहा कि आज भी समाज में आज भी तरह-तरह की भ्रांतियां फैली हुई है। जिसकी वजह से देश कमजोर हो रहा है देश की मजबूती के लिए सभी जाति व धर्म के लोगों को संगठित होना होगा।जिला उपाध्यक्ष नागेश्वर प्रसाद मिश्र ने बताया कि 9 सितंबर से 20 सितंबर तक अवैद्यनाथ जी महाराज की नौ दिवसीय पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें समाज में फैला अंधविश्वास व छुआछूत को दूर करने के लिए लोगों को जानकारी दी जा रही है। जिला मंत्री नंद कुमार गुप्ता ने बताया कि पुण्यतिथि कार्यक्रम प्रदेश संगठन के निर्देश पर चलाया जा रहा है जो 20 सितंबर तक चलेगा।