ननिहाल में किशोर की गला घोंटकर हत्या
जासं, कौशांबी : करारी थाना क्षेत्र के बजहा खुर्रमपुर गांव में ननिहाल में रह रहे किशोर की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। साथ ही उसके सिर के पिछले हिस्से पर डंडे से वार किया गया। मुंबई से घर लौटे परिवार के लोगों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। किशोर के पिता ने लिखित शिकायत पुलिस से नहीं की है।
जासं, कौशांबी : करारी थाना क्षेत्र के बजहा खुर्रमपुर गांव में ननिहाल में रह रहे किशोर की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। साथ ही उसके सिर के पिछले हिस्से पर डंडे से वार किया गया। मुंबई से घर लौटे परिवार के लोगों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। किशोर के पिता ने लिखित शिकायत पुलिस से नहीं की है।
इलाके के ही शाहपुर टिकरी निवासी संजय यादव खेती करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनकी शादी बजहा खुर्रमपुर गांव में गमला देवी के साथ हुई है। गमला देवी के मायके में कोई पारिवारिक भाई नहीं है। इस वजह से उनकी मां राजकुमारी ने अपनी जायदाद गमला देवी समेत दो बेटियों को देने की बात कह रही है। यह बात राजकुमारी के पट्टीदारों को नागवार गुजर रही है। वहीं गमला देवी ने अपने 12 वर्षीय बेटे आकाश को नानी की सेवा के लिए बजहा खुर्रमपुर में ही छोड़ रखा था। कुछ दिन पहले संजय अपनी पत्नी गमला देवी व बच्चों के साथ मुंबई गए थे। जबकि ननिहाल में आकाश अपनी नानी राजकुमारी के पास ही था। गुरुवार की दोपहर उसकी राजकुमारी खेतों की तरफ गई हुई थी। जबकि आकाश घर पर ही मौजूद था। इस बीच उसके सिर पर वार करने के बाद कातिलों ने गला घोंटकर हत्या कर दी। शाम को घर लौटी नानी ने आकाश की लाश देखी तो पैरों तले जमीन खिसक गई। रोने-चीखने की आवाज सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। मामले की जानकारी आकाश के पिता संजय यादव को दी। मुंबई से परिवार के लोग बजहा खुर्रमपुर के लिए रवाना हुए। शनिवार की सुबह गांव पहुंचे संजय यादव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। संजय यादव ने अपनी ससुराल बजहा खुर्रमपुर में ही जायदाद हड़पने का आरोप लगाते हुए एक युवक पर बेटे के हत्या की आशंका जाहिर की।
आकाश के गले में स्याह निशान भी दिखे हैं। साथ ही सिर के पिछले हिस्से में चोट का भी कयास लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण साफ हो जाएगा। इसके बाद ही परिवार वाले तहरीर देंगे तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- अर्जुन ¨सह, इंस्पेक्टर करारी।