समाधान दिवस : 18 में महज छह शिकायतों का निस्तारण
जासं, कौशांबी : जिले के सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें राजस्व व पुलिस
जासं, कौशांबी : जिले के सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें राजस्व व पुलिस विभाग की कुल 18 शिकायती पत्र आए। छह शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जबकि शेष संबंधित विभाग के जिम्मेदारों को सौंपते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। डीएम मनीष कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने कोखराज और पूरामुफ्ती थाने में बैठकर शिकायतों का निस्तारण किया।
मंझनपुर में पुलिस विभाग के दो शिकायती पत्र आए। इसका त्वरित निस्तारण कर दिया गया। करारी में भी पुलिस के एक शिकायती पत्र का निस्तारण मौके पर किया गया। इसी तरह पश्चिम शरीरा में राजस्व के एक और पुलिस के दो शिकायतें मिलीं। इनका निस्तारण मौके पर नहीं हो सका। चरवा में राजस्व व पुलिस के दो-दो शिकायती पत्रों में एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। पिपरी में पुलिस के एक, सैनी में पुलिस के एक शिकायती पत्र आए लेकिन निस्तारित नहीं हुए। इसी तरह कोखराज में राजस्व के तीन व पुलिस के एक शिकायती पत्रों में पुलिस विभाग के प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया। पइंसा में राजस्व विभाग के दो शिकायती पत्रों का त्वरित निस्तारण किया गया। कुल राजस्व विभाग के आठ व पुलिस विभाग के 10 शिकायती पत्र आए। इनमें राजस्व के दो व पुलिस के चार शिकायती पत्रों का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका।