Move to Jagran APP

गोली मारने के बाद घायल युवक का किया अपहरण

संसू, कसेंदा : पिपरी के भगवतपुर गांव में विवादित भूमि पर जेसीबी चलाने का विरोध करने पर हमलावरों ने कई राउंड गोलियां चलाईं। गोलीबारी में युवक घायल हो गया। हमलावर उसे चार पहिया गाड़ी से अपहरण कर ले गए। ग्रामीणों ने पहले थाने का घेराव किया फिर कौशांबी-प्रयागराज मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। एसपी ने युवक की भी तलाश शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Oct 2018 09:11 PM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2018 09:11 PM (IST)
गोली मारने के बाद घायल युवक का किया अपहरण

संसू, कसेंदा : पिपरी के भगवतपुर गांव में विवादित भूमि पर जेसीबी चलाने का विरोध करने पर हमलावरों ने कई राउंड गोलियां चलाईं। गोलीबारी में युवक घायल हो गया। हमलावर उसे चार पहिया गाड़ी से अपहरण कर ले गए। ग्रामीणों ने पहले थाने का घेराव किया फिर कौशांबी-प्रयागराज मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। एसपी ने युवक की भी तलाश शुरू कर दी है।

loksabha election banner

भगवतपुर निवासी नीरज यादव पुत्र शारदा यादव का उमरी प्रयागराज निवासी साबिर से भूमि विवाद है। साबिर ने कई बार कब्जे का प्रयास भी किया। रविवार की शाम करीब चार बजे साबिर अपने साथ मुकेश मिश्र, सुमन ¨सह निवासी लालबिहारा प्रयागराज व दो अज्ञात व्यक्ति के साथ असलहों से लैस होकर आए और विवादित भूमि पर जेसीबी के जरिए जबरन नींव खोदवाने लगे। जानकारी पाकर नीरज साथी ¨पटू रैदास पुत्र बसंताल के साथ पहुंचा और खोदने का विरोध किया तो हमलावरों ने नीरज की पिटाई शुरू कर दी। नीरज समेत आक्रोशित ग्रामीण पिपरी थाना पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। एएसपी ने लोगों को समझाया और आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रयाग पुलिस की मदद से एसपी ने नाकेबंदी करते हुए हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने नीरज से तहरीर लेकर मामले की पड़ताल भी शुरू कर दी है। भूमि विवाद में युवक को गोली लगी। हमलावर उसे साथ ले गए और प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हमलावर फिलहाल फरार है। उनकी धर-पकड़ का प्रयास किया जा रहा है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- प्रदीप गुप्ता, पुलिस अधीक्षक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.