बालू निकासी के लिए माफिया रोक रहे यमुना की धारा
संसू, कसेंदा : सीबीआइ जांच के बाद भी बालू माफिया अपने कारमाने से बाज नहीं आ रहे है। चायल के औधन व सैदपुर घाट से प्रयागराज जनपद की सीमा तक सड़क बनाई जा रही है। जो नियमानुसार नहीं है। स्थानीय लोगों की माने से माफिया यमुना के कुछ हिस्से की धारा को रोककर प्रयागराज जनपद की सीमा से बालू का खनन के चक्कर में हैं। इसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने खान अधिकारी से की है।

बालू का खनन के लिए दर्जन भर घाटों का टेंडर निकाला गया है। नियमानुसार बालू का खनन हो। इसके लिए राजस्व व खनन विभाग प्रयासरत है। इसके बाद भी कुछ माफिया अवैध तरीके से खनन कर रहे है। इससे राजस्व को क्षति हो रही है। साथ ही पर्यावरण का संतुलन भी बिगड़ रहा है। चायल के औधन व सैदपुर यमुना घाट से धारा के बीच सड़क बना दी गई है। इसके पीछे माफिया की सिर्फ ये मंशा है कि वह प्रयागराज की सीमा से बालू का खनन अवैध तरीके से कर सकें। यमुना की धारा को रोकने के प्रयास को लेकर स्थानीय लोगों में कारोबारियों के प्रति नाराजगी है। झेकवा घाट के खनन में गड़बड़ी
जिन घाटों पर बालू के खनन के लिए अनुमति दी है। वहां पर किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो। इसके मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारी समय-समय पर जांच भी करते हैं। शुक्रवार को चायल एसडीएम अनिल कुमार चतुर्वेदी व खान अधिकारी राजरंजन चायल क्षेत्र के महिला व झेकवा यमुनाघाट में चल रहे बालू के खनन की जांच के लिए पहुंचे। महिला घाट में सब कुछ ठीक था, लेकिन यमुनाघाट झेकवा में गड़बड़ी मिली है। खान अधिकारी ने बताया कि सीमा से हटकर खनन किया जा रहा था। इसकी जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। चायल के औधन व सैदपुर यमुना घाट से धारा के बीच सड़क बनाने का प्रयास तीन दिन पूर्व ठेकेदार कर रहे थे। जानकारी होने पर उन्हें मना किया गया है। यदि यमुना के बीच सड़क बनाई जा रही है तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
राजरंजन, खान अधिकारी