उफान पर ससुर खदेरी, सैंकड़ों बीघे फसल जलमग्न
पिछले छह दिनों में हुई बारिश की वजह से छोटी नदियां भी उफान पर हैं। ससुर खदेरी व किलनहाई नदी में बाढ़ आने की वजह से हजारों बीघे फसल जलमग्न हो गई है। इसको लेकर किसान काफी परेशान हैं। नदी में बाढ़ आने की सूचना किसानों ने प्रशासनिक अधिकारियों को दी है।
संसू सिराथू : पिछले छह दिनों में हुई बारिश की वजह से छोटी नदियां भी उफान पर हैं। ससुर खदेरी व किलनहाई नदी में बाढ़ आने की वजह से हजारों बीघे फसल जलमग्न हो गई है। इसको लेकर किसान काफी परेशान हैं। नदी में बाढ़ आने की सूचना किसानों ने प्रशासनिक अधिकारियों को दी है।
जनपद में दो छोटी नदियां भी हैं। ससुर खदेरी व किलनहाई नदी शामिल है। ससुर खदेरी फतेहपुर जनपद से निकलकर भखंदा गांव के पास यमुना नदी में मिलती है। पिछले दिनों हुई बारिश से नदी में काफी पानी भर गया है। इसकी वजह से दोनों नदियां ऊफान पर हैं। ससुर खदेरी नदी में बाढ़ आने से सिराथू तहसील क्षेत्र के तेराहरा, रामपुर धमावा, शमशाबाद, बरारातफारीक, रमसाहीपुर, हाजीपुर पतौना, समेत दर्जनों गांव के किसानों की सैकड़ों बीघे रबी की फसल डूब गई हैं। भाकियू के मंडल अध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार को वह संगठन के पदाधिकारियों के साथ डीएम से मिलकर बर्बाद हुई फसल का मुआवजा देने की मांग करेंगे।