सरायअकिल के तरना में बंदूक के कुंदे से कुनबे को पीटा, पांच घायल
जासं, कौशांबी : सरायअकिल के तरना गांव में भूमि विवाद को लेकर हमलावरों ने घर में घुसकर बंदूक के कुंदे
जासं, कौशांबी : सरायअकिल के तरना गांव में भूमि विवाद को लेकर हमलावरों ने घर में घुसकर बंदूक के कुंदे से परिवार को पीटा। ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर सभी की जान बची। पिटाई से पांच सदस्य घायल हो गए। जिनको स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
तरना निवासी शिवभवन का गांव के ही एक व्यक्ति से भूमि विवाद की रंजिश चली आ रही है। इससे आए दिन विवाद की स्थिति बनी रहती है। रविवार की शाम विपक्षी आधा दर्जन साथियों के साथ लाइसेंसी शस्त्र लेकर शिवभवन के दरवाजे पर आया और गाली-गलौज करने लगा। शिवभवन ने विरोध किया तो हमलावरों ने उसकी जमकर पिटाई की। शोरगुल सुनकर पत्नी, बेटा भोला व बेटियां बीच-बचाव करने आई तो हमलावरों ने उन्हें भी घायल कर दिया। भोला के सिर पर वार लगने से वह लहूलुहान होकर तड़पने लगा। हमलावरों का उत्पात देख ग्रामीणों ने ललकारा तो वह भाग निकले। घटना के संबंध में सरायअकिल एसओ पीके राय का कहना है कि पीड़ित परिवार के मुखिया ने मामले की तहरीर दी है। जांच कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।