ठंड से दोपहर में मिली राहत, शाम को बढ़ी गलन
संसू टेढ़ीमोड जनपद में कई दिनों से लगातार ठंड व गलन से लोग परेशान है। सुबह कोहरा
संसू टेढ़ीमोड : जनपद में कई दिनों से लगातार ठंड व गलन से लोग परेशान है। सुबह कोहरा व धुंध दोपहर को धूप तथा शाम को गलन बढ़ जाती है। कोहरे व धुंध से वाहनों को आवागमन में कठिनाई हो रही है। वहीं, बुधवार को यूनतम तापमान नौ डिग्री और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस रहा। सड़कों पर चलने वाले वाहन गाड़ी की हेडलाइट जलाकर चलने को मजबूर होते है रहागीर। कोहरा अधिक होने से हाइवे पर गाड़ियां रेंगती रहती है। कोहरे से दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है जिससे वाहन चालक गाड़ियों को धीमी रफ्तार तथा एक रो में चलते है। गलन व ठंड से सुबह-शाम आम जनजीवन अस्त-व्यस्त रहता है। लोग घरों में भी कैद रहते है। जरूरत मंद व नौकरी पेशा वालों को समय से पहुंचने के कारण इस भीषण ठंड में घर से निकलना पड़ता है । सुबह शाम अत्यधिक ठंड के कारण लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ता है। सबसे अधिक समस्या राहगीरों को होती है। जो चौराहों पर ठंड दूर करने के लिए अलाव की खोज में रहते है । दोपहर को धूप निकलने से लोगों को भले ही कुछ देर के लिए राहत मिल जाती है लेकिन जैसे ही शाम होती ही गलन बढ़ जाती है जिससे लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो जाते है। बाजारों में भी चहल-पहल केवल दोपहर के समय ही कुछ देर के लिए होती है। सुबह शाम सन्नाटा छाया रहा। बुधवार को जनपद के न्यूनतम तापमान नौ डिग्री व अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस रहा है।