रामराज्य रथ यात्रा चित्रकूट के लिए रवाना
कौशांबी : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए फैजाबाद से रामराज्य रथ यात्रा निकाली गई है।
कौशांबी : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए फैजाबाद से रामराज्य रथ यात्रा निकाली गई है। कई जिलों का भ्रमण करते हुए यह यात्रा कौशांबी से होते हुए चित्रकूट के लिए रवाना हुआ। रथ का जिले भर में जगह-जगह स्वागत किया गया। रथ की सुरक्षा के लिए पुलिस मौजूद रही ।
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए श्री रामदास मिशन यूनिवर्सल सोसायटी ठाणे, मुंबई के संतों के नेतृत्व में रामराज्य रथ यात्रा निकाली गई है। यह रथ यात्रा गुरुवार की रात पूरामुफ्ती पहुंच। शुक्रवार को कौशांबी के मूरतगंज, भरवारी और जिला मुख्यालय से होते हुए चित्रकूट के लिए रवाना हो गई। सोसायटी के महासचिव शांतानंद महर्षि ने बताया कि वर्ष 2019 में राम मंदिर निर्माण के लिए यह यात्रा निकाली गई है। इसके लिए 10 लाख लोगों से हस्ताक्षर कराएंगे। यह हस्ताक्षर राम मंदिर निर्माण के पक्ष में होगा। रथ यात्रा के साथ 50 साधु संत शामिल हैं। साधु संत लोगों को जागरूक कर रहे हैं। रथ यात्रा की सुरक्षा के लिए एसपी ने सिपाहियों की तैनाती कर रखी थी। रथ यात्रा कौशांबी की सीमा पार करने के बाद अधिकारियों व पुलिस ने राहत की सांस ली।