Move to Jagran APP

चायल के महरनिया व रुसहाई यमुना घाट पर छापा

जासं कौशांबी जिले के कुछ यमुनाघाटों पर बालू माफिया अवैध तरीके से खनन कर रहे हैं। यही नहीं ट्रकों में क्षमता से अधिक बालू लोड की जा रही है। अवैध खनन व वाहनों की ओवरलोडिग को रोकने के लिए राजस्व व पुलिस विशेष अभियान चलाया जा रहे हैं। चायल के यमुना घाट रुसहाई में अवैध बालू खनन का कारोबार हो रहा है। शिकायत पर दैनिक जागरण ने अपने गुरुवार के अंक में इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया था। प्रकरण को गंभीरता से लेने के बाद डीएम ने जांच टीम भेजी जहां पर नौ ट्रक ओवरलोड पाए। सभी वाहनों को सीज कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Jun 2019 11:28 PM (IST)Updated: Fri, 07 Jun 2019 06:38 AM (IST)
चायल के महरनिया व रुसहाई यमुना घाट पर छापा
चायल के महरनिया व रुसहाई यमुना घाट पर छापा

जासं, कौशांबी : जिले के कुछ यमुनाघाटों पर बालू माफिया अवैध तरीके से खनन कर रहे हैं। यही नहीं ट्रकों में क्षमता से अधिक बालू लोड की जा रही है। अवैध खनन व वाहनों की ओवरलोडिग को रोकने के लिए राजस्व व पुलिस विशेष अभियान चलाया जा रहे हैं। चायल के यमुना घाट रुसहाई में अवैध बालू खनन का कारोबार हो रहा है। शिकायत पर दैनिक जागरण ने अपने गुरुवार के अंक में इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया था। प्रकरण को गंभीरता से लेने के बाद डीएम ने जांच टीम भेजी जहां पर नौ ट्रक ओवरलोड पाए। सभी वाहनों को सीज कर दिया गया है।

loksabha election banner

डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर एडीएम मनोज कुमार, खान अधिकारी राजरंजन व चायल एसडीएम घनश्याम कुमार ने गुरुवार की सुबह छह बजे छापेमारी किया। अधिकारियों को टीम को घाट पर देखकर बालू माफिया में हड़कंप मच गया। जिन वाहनों में ओवरलोड बालू लदे थे। उन वाहनों के चालक गाड़ी को छोड़कर भाग निकले। खान अधिकारी राजरंजन ने बताया कि चायल के रुसहाई में अवैध खनन की जानकारी मिली थी। इसके मद्देनजर जांच की गई है। जांच के दौरान नौ ट्रकों में क्षमता से अधिक बालू लोड मिली। इसकी वजह से संबंधित वाहनों को सीज कर दिया गया है। पकड़े सभी वाहनों को सीज कर पुलिस के हवाले कर दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.