राधा देवी बनीं नेवादा ब्लाक प्रमुख, समर्थकों ने किया स्वागत
संसू, पुरखास : विकास खंड नेवादा में शनिवार को ब्लाक प्रमुख पद के लिए उपचुनाव कराया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार 11 बजे से मतदान शुरू कराया गया। निर्धारित समय में 93 सदस्यों में 90 सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया। राधा देवी ने पुष्पा देवी को 25 मतों से पराजित किया। परिणाम आने के बाद नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख को उनके समर्थकों ने स्वागत किया।
संसू, पुरखास : विकास खंड नेवादा में शनिवार को ब्लाक प्रमुख पद के लिए उपचुनाव कराया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार 11 बजे से मतदान शुरू कराया गया। निर्धारित समय में 93 सदस्यों में 90 सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया। राधा देवी ने पुष्पा देवी को 25 मतों से पराजित किया। परिणाम आने के बाद नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख को उनके समर्थकों ने स्वागत किया।
नेवादा की ब्लाक प्रमुख रही बबुली यादव के खिलाफ की अगुवाई में 11 जुलाई को अविश्वास किया था। 93 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 53 सदस्यों ने भाग लिया था। अविश्वास मतदान के बाद हुए मतगणना में 50 मत राधा देवी को मिले थे जिसके आधार पर बबुली यादव ब्लाक प्रमुख पद से हट गई थीं। शासन के निर्देशानुसार शनिवार को नए ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए मतदान कराया गया। जिसमें खिजिरपुर कैलई की क्षेत्र पंचायत सदस्य राधा देवी व जरैनी गांव की पुष्पा देवी के पक्ष में दोपहर 11 बजे से मतदान शुरू हुआ। शाम तीन बजे तक 90 सदस्यों ने मतदान किया। इसमें राधा देवी को 55 मत व प्रतिद्वंदी पुष्पा देवी को 30 मत मिले। मतगणना में पांच मत इनवैलेट मिले। राधा देवी ने पुष्पा देवी को 25 मतों से हरा दिया। जीत की खबर सुनने के बाद समर्थकों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद कर प्रसन्नता जाहिर की। मतदान के दौरान पुलिस व्यवस्था काफी चुस्त-दुरुस्त रही। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने भ्रमण कर चुनावी जायजा लिया। दो घंटे इंतजार के बाद पड़ा अंतिम मत
नेवादा प्रमुख पद के उपचुनाव में 93 सदस्यों में से 89 सदस्य एक बजे तक अपने मतदान का प्रयोग कर दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मतदान का समय तीन बजे तक निर्धारित किया था। तरना गांव की क्षेत्र पंचायत सदस्य गीता ¨सह ने देर से पहुंचकर तीन बजे अपने मतदान का प्रयोग किया। एएसपी की निगाहबानी में रही सुरक्षा व्यवस्था
मतदान के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न घटे इसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार की अगुवाई में सुरक्षा कर्मियों ने शांति व्यवस्था सुबह से देर शाम तक डटे रहे। सुरक्षा व्यवस्था में सीओ राजकुमार त्रिपाठी पिपरी इंस्पेक्टर, सराय अकिल एसओ हेमंत मिश्रा का विशेष योगदान रहा। तीन सदस्यों ने नहीं किया मददान
अमवा गांव से बीडीसी रही पूजा ¨सह का हाल में सहायक अध्यापक भर्ती में चयन होने से उन्होंने 30 अगस्त को इस्तीफा दे दिया है। पनारा गोपालपुर से निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रवीण कुमार जैन लगभग दो वर्षो से वह गांव में मौजूद नहीं है। तीसरी सदस्य तिलहापुर तृतीय की बीडीसी सदस्य अहमदी बेगम मतदान करने नही पहुंची।