Move to Jagran APP

तीन दिन बाद अशोक के हत्यारोपित को पुलिस ने भेजा जेल

पइंसा थाना क्षेत्र के कैमा गांव में हत्या कर फेंकी गई पल्लेदार अशोक के हत्यारोपित को पुलिस ने तीन दिन बाद गुरुवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक आरोपित ने रुपये के लिए कत्ल किए जाने का जुर्म कबूल किया है। इलाके के उदहिन बुजुर्ग निवासी अशोक कुमार पल्लेदारी किया करता था।

By JagranEdited By: Published: Thu, 28 Oct 2021 11:25 PM (IST)Updated: Thu, 28 Oct 2021 11:25 PM (IST)
तीन दिन बाद अशोक के हत्यारोपित को पुलिस ने भेजा जेल

जासं, कौशांबी : पइंसा थाना क्षेत्र के कैमा गांव में हत्या कर फेंकी गई पल्लेदार अशोक के हत्यारोपित को पुलिस ने तीन दिन बाद गुरुवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक आरोपित ने रुपये के लिए कत्ल किए जाने का जुर्म कबूल किया है। इलाके के उदहिन बुजुर्ग निवासी अशोक कुमार पल्लेदारी किया करता था। परिवार वालों का कहना है कि शुक्रवार की देर शाम वह अरविद के फोन आने के बाद घर से निकल गया। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। अशोक जिस दुकान में पल्लेदारी करता था, अरविद वहां का वह चार पहिया वाहन का चालक था। बहरहाल पूरी रात अशोक घर नहीं लौटा। इस बीच रविवार की अशोक की लाश कैमा गांव के बाहर एक ईंट भठ्ठा के समीप पड़ी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सिर पर ईंट से वार कर अशोक की हत्या की गई थी। मामले में मृतक के पिता गया प्रसाद ने अरविद पर हत्या की आशंका जाहिर की। पुलिस ने उसकी धर-पकड़ कर पूछताछ की। थानाध्यक्ष रमेश चंद्र का कहना है कि पूछताछ के दौरान अरविद पुलिस को गुमराह करता रहा। तीन दिन बाद गुरुवार को उसने जुर्म कबूल किया। बताया कि मजदूरी के पैसे में वह अशोक को कभी सौ तो कभी दो सौ देता था। जबकि शेष रकम रोके रहता था। इस तरह अशोक का करीब 15 हजार रुपये उसके पास मौजूद था। शुक्रवार की देर शाम शराब पीने के बाद अशोक ने अपने रुपये मांगे। इसे लेकर अरविद से उसका झगड़ा हुआ और उसने ईंट से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.